
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी चौथे सेमेस्टर की हिंदी विषय की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने के आरोप को लेकर विद्यार्थियों ने नाराजगी जताई। मामले में एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलगुरु के आवास का घेराव किया।
एनएसयूआई विश्वविद्यालय प्रभारी अचल नाथ के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रहित में जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की। अचल नाथ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की पूर्व परीक्षाओं में भी आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
एनएसयूआई ने आज की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र की जांच कराई जाए और यदि विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं तो उनके हित में उचित निर्णय लिया जाए। प्रदर्शन में अचल नाथ, दर्शित सराफ, केतन, नयन, शुभम, प्रियांशु, कृष्णा, लक्की सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वहीं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के ‘संघनित पदार्थ भौतिकी-II विषय की 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर परीक्षा निरस्त किए जाने की जानकारी दी।
.jpeg)
अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय की संशोधित अधिसूचना क्रमांक 266, दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत 17 सितंबर को उक्त प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की जानी थी। प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर होने के कारण परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निरस्त किए गए प्रश्नपत्र की नई परीक्षा तिथि और समय-सारिणी पृथक से घोषित की जाएगी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना संबंधित विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर होने के कारण परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लिया गया है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में शहपुरा आरओबी बंद, पाटन रोड पर बढ़ा दबाव; तन्खा ने गडकरी को लिखा पत्र तो पांच मिनट में आया फोन