• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जेसीबी से खुदाई में गिरा ओएचई पोल, पुल पर खड़ा था इंजन; जबलपुर कंट्रोल ने रोकीं इटारसी से आने वाली 16 ट्रेनें

प्रयागराज रेल मंडल के प्रयागराज-डीडीयू सेक्शन में मिर्जापुर और झींगुरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:09:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:09:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जेसीबी से खुदाई में गिरा ओएचई पोल, पुल पर खड़ा था इंजन; जबलपुर कंट्रोल ने रोकीं इटारसी से आने वाली 16 ट्रेनें
इस घटना का असर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर कंट्रोल तक पहुंचा।

HighLights

  1. मिर्जापुर-झींगुरा के बीच तीसरी लाइन के ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा
  2. जबलपुर कंट्रोल ने इटारसी से आने वाली गाड़ियां रोकी
  3. ट्रैक के किनारे की मिट्टी कटने से रेल लाइन असुरक्षित

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आमघाट फाटक के आगे किलोमीटर 731/22 पर ब्रिज नंबर 3ई के समानांतर तीसरी रेल लाइन के लिए ब्रिज निर्माण किया जा रहा है।

रेल यातायात रोकना पड़ा

जेसीबी से नीचे की मिट्टी की खुदाई कर दिए जाने के कारण ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पोल का फाउंडेशन सहित हिस्सा नीचे गिर गया। ट्रैक के किनारे की मिट्टी कटने से रेल लाइन असुरक्षित हो गई और रेल यातायात रोकना पड़ा।

ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सकता

घटना के दौरान मिर्जापुर से रवाना हुई ट्रेन संख्या 15232 को शाम 6:18 बजे घटनास्थल पर रोक दिया गया। ट्रेन का इंजन पुल पर ही खड़ा रहा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जब तक उच्च अधिकारियों से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सकता।


सुरक्षा की दृष्टि से ओएचई की बिजली आपूर्ति भी बंद की गई। शाम 6:26 बजे प्री-एसएसपी से मिर्जापुर तक अप और डाउन लाइन की ओएचई सप्लाई बंद की गई। बाद में अप लाइन में 6:30 बजे और डाउन लाइन में 6:35 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि, इससे ट्रैक की सुरक्षा संबंधी समस्या दूर नहीं हुई।

जबलपुर कंट्रोल ने रोकी इटारसी से आने वाली ट्रेनें

इस घटना का असर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर कंट्रोल तक पहुंचा। समय पालन नियंत्रित करने वाले जबलपुर नियंत्रण कक्ष ने इटारसी की ओर से आने वाली ट्रेनों को लेने से रोक दिया। इससे जबलपुर की ओर आने वाली ट्रेनों के परिचालन और समय-सारिणी पर असर पड़ने की स्थिति बनी।

प्रभावित ट्रेनों के नंबर..

15232, 02254, 12488, 13202, 12308, 09035, 13052, 13310, 01143, 12176, 18102, 09075, 07051, 63238 और 15484।

यह भी पढ़ें- दोबारा NEET-PG की मांग पर हाई कोर्ट सख्‍त, कहा- एक अभ्यर्थी के लिए अलग से नहीं हो सकती परीक्षा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।