• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर-भोपाल हाइवे पर दो छात्रों को कार से टक्कर मारकर 25 मीटर तक घसीटा, हत्या की आशंका

आरोपी युवक के रिश्ते के भाई, हत्या को दुर्घटना दिखाने की साजिश, कार नंबर प्लेट पर मिट्टी पोतकर पहुंचे थे आरोपी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 07:46:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:04:33 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर-भोपाल हाइवे पर दो छात्रों को कार से टक्कर मारकर 25 मीटर तक घसीटा, हत्या की आशंका
टक्कर मारने के बाद घटनास्थल पर जमा ग्रामीण और स्वजन। नईदुनिया

HighLights

  1. आरोपी युवक के रिश्तें के भाई
  2. हत्या को दुर्घटना दिखाने की साजिश
  3. कार नंबर प्लेट पर मिट्टी पोतकर पहुंचे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर ऐसा सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। हाईवे में पुलिया के पास खड़े होकर बातचीत कर रही 12वीं की छात्रा और उसके दोस्त को तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दिया गया। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर हवा में उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी मिली

मृतकों की पहचान ग्राम करहैया निवासी प्रशांत लोधी (20) और गुबराकला निवासी जागृति महलोनिया (18) के रूप में हुई है। शुरुआत में हादसा लग रही घटना में जब टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी मिली तो किसी साजिश का शक गहराया।


पुलिस दोनों की तलाश कर रही

पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंजिश के चलते मृतक युवक के रिश्तें के भाईयों द्वारा वारदात को अंजाम देने का सुराग मिला है। घटना के बाद से रिश्तें के भाई फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

घिसटने के निशान घटनास्थल पर मिले हैं

प्रशांत लोधी अपने दोस्त हेमराज के साथ बेलखेड़ा आया था। रास्ते में बेलखेड़ा थाने से करीब एक किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास उसे जागृति मिली। दोनों पेट्रोल पंप के पास पुलिया के समीप खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जबलपुर की ओर से आई कार (एमपी 20 सीई 8644) ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही, जिसके निशान घटनास्थल पर मिले हैं।

निशाना बनाया और फिर कार छोड़कर फरार

युवक और छात्रा को टक्कर मारने वाली कार (एमपी 20 सीई 8644) में अनिल लोधी और राजेंद्र लोधी सवार थे। घटनास्थल पर कुछ ही दूरी पर कुछ अन्य युवक-युवतियां भी खड़े होकर बात कर रहे थे, लेकिन कार सवार आरोपितों ने सीधा प्रशांत को निशाना बनाया। उनकी कार प्रशांत और उसके साथ बात कर रही छात्रा को कुचलते हुए तेजी से निकली। तेज टक्कर से क्षतिग्रस्त कार कुछ मीटर की दूरी पर आगे जाकर बंद हो गई। आरोपित कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।

अनियंत्रित कार 25 मीटर तक भागती रही

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। जैसे ही कार ने युवक और छात्रा को टक्कर मारी, दोनों हवा में उछल गए और वापस कार के शीशे टकराएं और फिर बोनट पर गिरे। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क पर लगभग 25 मीटर तक भागती रही। कार के शीशे में छात्रा के बाल चिपके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया। दोनों के शव नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाए।

कार के नंबर छिपाने के प्रयास से घूमी शक की सुई

टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी पोती गई थी, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके। जब लोगों की नजर कार की नंबर प्लेट पर पड़ी तो हत्या को हादसे दिखाने का षड्यंत्र होने का संदेह हुआ। मृतक युवक के स्वजन से पूछताछ में कार सवार अनिल और राजेंद्र से रंजिश की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में हत्या की एफआइआर दर्ज की है। आरोपित रिश्तें के दोनों भाई की तलाश की जा रही है।

दीवाली से पहले मातम, शव लेने से इनकार

वारदात से दिवाली से पहले गांव में मातम पसर गया। मृतका बेलखेड़ा कन्या स्कूल में विज्ञान संकाय की कक्षा 12वीं की छात्रा थी। घटना की जानकारी से सहपाठी छात्राएं सदमे में आ गई। वहीं, वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्वजन ने आरोपितोंकी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर कलेक्ट्रेट से होटल तक सरकारी कार के चक्कर, अंदर चेहरा छिपाकर बैठे महिला-पुरुष

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।