• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर की 300 शाखाओं में नहीं हुआ काम, कुछ जगह बंद रहे एटीएम, दोपहर बाद खुले तो कैश खत्म

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीद स्मारक, गोलबाजार में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि शनिवार-रविवार भी...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 10:14:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 10:14:37 PM (IST)
जबलपुर की 300 शाखाओं में नहीं हुआ काम, कुछ जगह बंद रहे एटीएम, दोपहर बाद खुले तो कैश खत्म
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में गोलबाजार में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का जोरदार प्रदर्शन। नईदुनिया

HighLights

  1. हड़ताल पर रहे अधिकारी-कर्मचारी, बैंकों में लटके रहे ताले
  2. एक हजार करोड़ से ज्यादा का लेन-देन प्रभावित
  3. मांगें नहीं मानीं तो 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल

नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर। शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को बैंकिंग अवकाश है। ऐसे में तीन दिन तक लगातार बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इससे चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी और बैंक शाखाओं से जुड़े अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।

बैंकिंग लेन-देन के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता

व्यापारियों को भी भुगतान और बैंकिंग लेन-देन के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है। बहरहाल हड़ताल और फिर दो दिन अवकाश के कारण चेक क्लियर होने की प्रक्रिया देरी होगी। बैंक शाखाओं से बड़ी रकम की निकासी और जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को परेशान कर सकती है।


बैंक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की मौजूदा नीति में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले की करीब 300 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा।

क हजार करोड़ रुपये से अधिक के बैंकिंग लेन-देन प्रभावित

शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक बंद होने से ग्राहकों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में हड़ताल के कारण एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है।

बैंकिंग व्यवस्था अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण

इस अवसर पर यूनियंस के जबलपुर इकाई के संयोजक अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ हैं और देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैंकिंग बिरादरी पूरी तरह एकजुट

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की व्यापक सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपने लंबित मुद्दों को लेकर बैंकिंग बिरादरी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि लंबित मुद्दों के सकारात्मक एवं शीघ्र निराकरण की अपेक्षा है, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में यह बैंक कर्मी उपस्थित रहे

प्रदर्शन में एसबीआई अवार्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन के उप महासचिव प्रशांत खरे, चंदन कुमार, दीपशिखा पटेल, एचपी पटेल, प्रमोद बोरकर, विकास श्रीवास्तव, पंकज कुमार, आशीष खरे, तनिष्क सिंह, सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कुछ जगह बंद रहे एटीएम, दोपहर बाद खुले, कई जगह कैश खत्म

बैंक शाखाएं बंद रहने के कारण नकदी निकालने के लिए लोगों ने एटीएम का रुख किया। लेकिन हड़ताल के चलते कुछ जगह के एटीएम बंद रहे। जो दोपहर बाद खुले। एटीएम से नगद निकासी की होड़ में अचानक बढ़े दबाव के कारण कई एटीएम में कुछ ही समय में कैश खत्म हो गया।

डिजिटल लेन-देन करने वाले ग्राहकों को राहत

यूपीआई और आनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहने से डिजिटल लेन-देन करने वाले ग्राहकों को राहत मिली। इससे रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों को राहत मिली। हालांकि नकद लेन-देन और शाखा से जुड़े जरूरी काम के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

हड़ताल का असर

  • 300 जिले में बैंक शाखाओं में नहीं हुआ काम
  • 1000 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान
  • 03 दिन (शनिवार-रविवार अवकाश) के कारण बैंक शाखाएं बंद

यह भी पढ़ें- गुजरात से MP तक जस्टिस कोगजे का सफर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति कोगजे; मिला गार्ड ऑफ ऑनर