• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में रिएल एस्टेट कारोबारी को आर्केस्ट्रा की डांसर कर रही थी ब्लैकमेल, 2.5 लाख लेते हुई गिरफ्तार

जबलपुर के एक रिएल एस्टेट कारोबारी को एक आर्केस्ट्रा डांसर ब्लैकमेल कर रही थी। दोस्ती करने के बाद वह कारोबारी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 12:22:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 12:22:36 PM (IST)
जबलपुर में रिएल एस्टेट कारोबारी को आर्केस्ट्रा की डांसर कर रही थी ब्लैकमेल, 2.5 लाख लेते हुई गिरफ्तार
प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. एक कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच हुई थी जान-पहचान
  2. 10 लाख की मांग, नहीं तो झूठे मामले में फंसाने की बात
  3. कारोबारी ने पहली किस्त के रूप में ढाई लाख रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के एक रिएल एस्टेट कारोबारी को एक आर्केस्ट्रा डांसर ब्लैकमेल कर रही थी। दोस्ती करने के बाद वह कारोबारी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। मामले में समझौता करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग रखी थी।

शिकायत पर पुलिस ने रविवार को कार्यवाही करते हुए महिला को ब्लैकमेलिंग की राशि लेते हुए पकड़ा। उसे पुलिस ने दमोहनाका मार्ग पर चेरीताल के पास स्थित होटल कदम ट्री से दबोचा है।

एक कार्यक्रम के दौरान जान-पहचान हुई थी

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली निवासी पूजा रैदास रोहणी (32) आर्केस्ट्रा डांसर है। उसकी महीनों पूर्व ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम से एक कार्यक्रम के दौरान जान-पहचान हुई। दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर साझा कर लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।


10 लाख की मांग, नहीं तो झूठे मामले में फंसाने की बात

लगातार बातचीत के दौरान उनके बीच मित्रता और प्रगाढ़ हो गई। वे अक्सर आपस में मिलने लगे। कुछ समय पूर्व महिला ने कारोबारी से रुपयों की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया। 10 लाख रुपये की उसकी मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मामले में फंसाने की बात बोलकर धमकाया।

बातचीत के बाद वह सात लाख रुपये लेने पर सहमत हो गई। वहीं, ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने पुलिस को घटना की जानकारी और शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित महिला को पकड़ने की योजना बनाई।

कारोबारी ने पहली किस्त के रूप में ढाई लाख रुपये

महिला से कारोबारी की फोन पर बातचीत कराई। योजना के मुताबिक वह रविवार को कारोबारी से रुपये लेने के लिए होटल कदम ट्री पर मिलने के लिए आने राजी हो गई। जहां उसके पहुंचते ही कारोबारी ने पहली किस्त के रूप में ढाई लाख रुपये थमाए।

पहले से बाहर तैनात पुलिस ने उसे पकड़ लिया

महिला ने जैसे ही रुपये लिए वैसे ही पहले से बाहर तैनात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस आरोपित महिला की पृष्ठभूमि और परिचितों की जानकारी खंगाल रही है। उसके ब्लैकमेलिंग गिरोह से संपर्क का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दतिया की RTO इंस्पेक्टर की हत्या, शादी से इनकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने हथौड़े से ली जान, प्रेमी ने भी किया सुसाइड