• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchkalyanak Mahotsav : युवराज आदिकुमार का राज्याभिषेक और वैराग्य की बारह भावनाओं का सुंदर प्रदर्शन

तप कल्याणक के विभिन्न अनुष्ठान किए गए।

By Mukesh VishwakarmaEdited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Sat, 07 May 2022 10:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 May 2022 07:46:48 AM (IST)
Panchkalyanak Mahotsav :  युवराज आदिकुमार का राज्याभिषेक और वैराग्य की बारह भावनाओं का सुंदर प्रदर्शन

Panchkalyanak Mahotsav : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। युवराज आदिकुमार का राज्याभिषेक व वैराग्य की बारह भावनाओं का सुंदर प्रदर्शन हुआ। भेंट समर्पण, 32000 मुकुटबंध राजाओं द्वारा राज्य संचालन, पषकर्म उपदेश अर्थात 72 कलाओं का ज्ञान, दंड व्यवस्था, ब्राह्मी सुंदरी, विद्यादान आदि सांसारिक व्यवस्थाओं की प्रस्तुति अनूठी रही। अवसर था श्री दिगम्बर जैन शासनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, हनुमानताल के तत्वावधान में शहीद स्मारक परिसर, गोलबाजार में श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत तप कल्याण का।

राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर के विशेष कृपापात्र शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर, मुनि पूज्य सागर, ऐलक धैर्य सागर व छुल्लक गंभीर सागर के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्माचारी प्रदीप भैया सुयश, अशोक नगर व ब्रह्मचारी रवीन्द्र भैया ने विविध अनुष्ठान विधिसम्मत तरीके से सम्पन्न कराए।प्रात: पांच बजे मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, जन्मकल्याणक पूजन व हवन हुए। इसके बाद मुनिसंघ के प्रवचनामृत की वर्षा शुरू हुई।


तपस्या से ही देह बनती है कुंदन

निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर ने तप कल्याणक की गहन मीमांसा करते हुए कहा कि तपस्या से ही देह कुंदन बनती है। जो जितना अधिक तपता है, उतना अधिक निखरता है। तीर्थंकर तपे हुए सोने के पर्याय होते हैं। जन्म जन्मांतर की तपस्या के सुफल के रूप में यह महापद मिलता है।

युवराज आदिकुमार का विवाह धूमधाम से हुआ

दोपहर में मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, महाराजा नाभिरय का दरबार, युवराज आदिकुमार का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इसके बाद राज्याभिषेक सहित अन्य आयोजन हुए। नीलांजना नृत्य, लौकांतिक देवों का आगमन वैराग्य की अनुशंसा, भरत-बाहुबली को राज्य सौंपना, सुदर्शन नामक पालकी में आरूढ़ होकर दीक्षा वन की ओर प्रस्थान दीक्षा विधि, अकन्यास, संस्कारोपण पूजन आदि के बाद मुनिश्री का पुन: प्रवचन हुआ। शाम को आचार्य भक्ति, जिज्ञासा समाधान, सामूहिक आरती हुई। सांस्कृति कार्यक्रम अंतर्गत सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी दिल्ली ने धूम मचा दी।

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा, पाद प्रक्षालन व आहार चर्या का सौभाग्य

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में राजा सोम पड़रिया वाला परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुनिश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य कोमलचंद, सुमित कुमार, अमित कुमार जैन परिवार को मिला। मुनिश्री की आहार चर्या शिखरचंद जैन, सतेंद्र जैन गुड्डा, आलोक जैन बबलू, पूजा गारमेंट, होटल श्रृद्धाली के परिवार में सानंद सम्पन्न हुई।

इनका सहयोग

गौरव अध्यक्ष सिंघई कैलाश चंद्र जैन,पंच कल्याणक महोत्सव प्रभारी सुनील मंगलाहाट व सिंघई राजेंद्र जैन मम्मा ने बताया कि पंचकल्याणक के आयोजन में दिगम्बर जैन पंचायत सभा, जैन नवयुवक सभा, राष्ट्रीय जैन युवा महासंघ, आदिनाथ संस्था सहित नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।

आमंत्रित अतिथियों का स्वागत

आयोजन समिति की ओर से आमंत्रित अतिथि तरुण भनोत, पूर्व वित्त मंत्री, मप्र शासन, आशोक रोहाणी, विधायक कैंट, बाबू विश्वमोहन, उद्योगपति, रवि गुप्ता, अध्यक्ष, महाकोशल चेम्बर आफ कामर्स, गौरव भनोत, सचिव, मप्र कांग्रेस कमेटी, पूर्व पार्षद व शैला सुनील जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत भेड़ाघाट का स्वागाध्यक्ष, स्वागत सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।सभी को मुनिगण से आशीर्वाद मिला।इस दौरान प्रचार मंत्री शैलेष चौधरी, मुकेश फडणीस, जलज जैन, प्रदीप जैन, कमलेश कक्का, आनंद उजियामूरी, सुनील गढ़ावाल, अनिल जैन, सतीश नेता, आशीष जैन लालू, अनुराग गढ़ावाल, संजय अरिहंत, सुजीत भाऊ सहित अन्य मौजूद रहे।