• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पंकज श्रीवात्री, सुमित ठाकुर और रोहित को पड़ी भारी रंगदारी, विहिप ने दी यह 'सजा'

कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक मजबूत और व्यापक बनाने के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक का समापन आगामी कार्यों को गति देन...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 09:57:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 09:57:24 AM (IST)
जबलपुर में पंकज श्रीवात्री, सुमित ठाकुर और रोहित को पड़ी भारी रंगदारी, विहिप ने दी यह 'सजा'
पद मुक्‍त किए गए पंकज श्रीवात्री, सुमित ठाकुर व जबलपुर के यतीन्द्र उपाध्याय जो सह सेवा प्रमुख थे उन्हें प्रांत सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है (इनसेट में)। नईदुनिया

HighLights

  1. विहिप महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय बैठक में घोषणा
  2. समाज में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर
  3. वर्गों को साथ लेकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महाकौशल प्रांत की बैठक में दायित्व में कई बदलाव हुए है। प्रांत पदाधिकारियों ने जबलपुर के प्रांत और जिला के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर चिंतन किया। इसमें कुछ पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतों के बाद उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया।

यतीन्द्र उपाध्याय प्रांत सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी

जबलपुर के प्रांत संपर्क प्रमुख पंकज श्रीवात्री, विभाग संयोजक और प्रांत सुरक्षा प्रमुख सुमित ठाकुर तथा जिला बल उपासना प्रमुख रोहित ठाकुर को सभी दायित्व से मुक्त करते हुए सामान्य कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जबलपुर के यतीन्द्र उपाध्याय जो सह सेवा प्रमुख थे उन्हें प्रांत सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


तीनों पदाधिकारियों की जगह फिलहाल कोई नई नियुक्ति नहीं की

संगठन ने हटाए गए उपरोक्त तीनों पदाधिकारियों की जगह फिलहाल कोई नई नियुक्ति नहीं की है। बता दें कि दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 8 और 9 अगस्त को कटनी में केंद्रीय पदाधिकारियों की मौजूदी में हुई। बैठक में महाकौशल प्रांत के विभिन्न जिलों से प्रांतीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जो

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री अजय पारिख ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा समाज में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करें

बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय पारिख, विनायक राव जी, प्रांत मंत्री उमेश मिश्र मौजूद रहे।केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव ने सामाजिक समरसता विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

दायित्वों में बदलाव

बैठक के दौरान प्रांतीय स्तर पर कुछ दायित्वों में परिवर्तन किया गया और नए दायित्वों की घोषणा की गई। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

  • बताया जाता है कि जबलपुर से विहिप के कुछ पदाधिकारियों को लेकर उच्च स्तर पर शिकायतें हुई थी।
  • सरकारी महकमें से जुड़े अफसरों ने तक संगठन के पदाधिकारियों पर अनैतिक रूप से दवाब बनाकर कार्य करवाने की शिकायत की थी।
  • जमीनों से जुड़े विवादों में भी संगठन के नाम पर निजी स्वार्थ के कार्य करने की शिकायत संगठन तक पहुंची थी। इसके बाद प्रांत की टोली ने बदलाव का निर्णय लिया।
  • बैठक में स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्मशती वर्ष के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों और आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

संगठन को अधिक मजबूत और व्यापक बनाएं

कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक मजबूत और व्यापक बनाने के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक का समापन आगामी कार्यों को गति देने और समाज के बीच संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें- पेंशन सर्टिफिकेट बनवाने का विज्ञापन पड़ा महंगा, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 54 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी