• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में स्वच्छता अभियान पर विवाद, ब्यौहारबाग कन्या विद्यालय में कचरा उठाने पर अभिभावक भड़के

सेनीटेशन वीक के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित निपटान और साफ-सफाई की प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है।

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 11:50:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 11:50:33 AM (IST)
जबलपुर में स्वच्छता अभियान पर विवाद, ब्यौहारबाग कन्या विद्यालय में कचरा उठाने पर अभिभावक भड़के
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में ईको क्लब के माध्यम से सेनीटेशन वीक आयोजित किया जाता है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. छात्राओं से कचरा उठवाने पर अभिभावकों का विरोध
  2. ब्यौहारबाग कन्या विद्यालय का वीडियो वायरल
  3. नालियों की सफाई कराने का भी लगाया गया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, लेकिन जब इन गतिविधियों को लेकर ही सवाल उठने लगें तो मामला गंभीर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला ब्यौहारबाग स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में सामने आया है।

कचरा उठवाने और नालियों की सफाई कराने के आरोप

यहां दीपावली की तैयारियों के बीच छात्राओं से कचरा उठवाने और नालियों की सफाई कराने के आरोप लगे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों ने स्कूल की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है।

आपत्ति दर्ज कराई तो दोनों के बीच बहस हो गई

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अच्छी पहल है, लेकिन इसके नाम पर उनसे गंदगी साफ करवाना उचित नहीं है। एक अभिभावक अपनी बेटी को लेने विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को सफाई करते देखा। उन्होंने जब शिक्षिका के सामने इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो दोनों के बीच बहस हो गई।


शिक्षिका ने प्रतिक्रिया के बजाय फटकार लगा दी

अभिभावक का आरोप है कि शिक्षिका ने उनकी शिकायत पर उचित प्रतिक्रिया देने के बजाय उन्हें ही फटकार लगा दी। मामले को लेकर अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है। उनका सवाल है कि स्कूल परिसर की सफाई की व्यवस्था कर्मचारियों के माध्यम से होनी चाहिए।

नालियों की सफाई कैसी शैक्षणिक गतिविधि

छात्राओं को पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने के बजाय उनसे कचरा उठवाना और नालियों की सफाई कराना किस तरह की शैक्षणिक गतिविधि है। इस घटना के बाद स्कूलों में स्वच्छता अभियान के संचालन के तरीके पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ईको क्लब की गतिविधि का हिस्सा बताया

दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में ईको क्लब के माध्यम से सेनीटेशन वीक आयोजित किया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित निपटान और साफ-सफाई की प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है।

स्कूल से मांगा जाएगा जवाब

जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। विद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईको क्लब के अंतर्गत सेनीटेशन वीक में बच्चों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी जाती है। इसी उद्देश्य से छात्राओं को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया था। स्कूल से जानकारी मिलने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गाली देने से रोका तो पिता के पेट और बेटी के सीने में मारा चाकू, दो बेटे भी घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।