
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। किसानों के लिए स्थाई कृषि पंप कनेक्शन की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हॉर्सपावर तक के कृषि पंप कनेक्शन की व्यवस्था की है।
लाइन विस्तार की जरूरत नहीं है, मात्र पांच रुपये आवेदन शुल्क पर दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के लिए निर्धारित सुरक्षा निधि पहली बिजली बिल में जोड़ने की व्यवस्था है।
कंपनी के 18 मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार पूर्व क्षेत्र के 21 सर्किलों में 26,537 किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
सतना में सबसे अधिक 2,894, सिंगरौली में 2,509, रीवा में 2,323, बालाघाट में 2,206 और सीधी में 1,777 किसानों को कनेक्शन मिले हैं।
कंपनी के अनुसार पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाइन विस्तार की आवश्यकता नहीं होने से प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत सरल है।
कंपनी ने पात्र किसानों को कनेक्शन देने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इससे किसानों को कम प्रारंभिक खर्च में सिंचाई के लिए स्थाई बिजली कनेक्शन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के बदमाश छोटू का फरार पिता शेखर चौबे गिरफ्तार, पुलिस ने प्रयागराज से दबोचा