• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के बदमाश छोटू का फरार पिता शेखर चौबे गिरफ्तार, पुलिस ने प्रयागराज से दबोचा

वह माढ़ोताल के अनिराज नायडू हत्याकांड और गौरीघाट में गोरखपुर निवासी बदमाश विजय यादव के भाई रतन यादव की गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार था...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:23:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:23:26 PM (IST)
जबलपुर के बदमाश छोटू का फरार पिता शेखर चौबे गिरफ्तार, पुलिस ने प्रयागराज से दबोचा
शेखर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की गई। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गुर्गों को छिपाने के लिए देता था मकान
  2. आदिल की गिरफ्तारी से खुला राज
  3. पुलिस एक महीने से तलाश रही थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कुख्यात बदमाश सुयश उर्फ छोटू चौबे के पिता और तीन हजार रुपये के इनामी फरार आरोपित शेखर चौबे (75) को क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

मकान उपलब्ध कराता था पिता

पुलिस के अनुसार स्नेह नगर निवासी शेखर चौबे अपने बदमाश बेटे के गुर्गों को संरक्षण देने के साथ उन्हें फरारी काटने के लिए मकान उपलब्ध कराता था। पुलिस को लगभग एक महीने से शेखर चौबे की तलाश थी।

उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना मिली थी

इस दौरान उसके उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना मिली। शुक्रवार रात जबलपुर पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को जबलपुर लाया गया। आरोपित से छोटू चौबे गैंग को लेकर पूछताछ की जा रही है।

आदिल की गिरफ्तारी से खुला राज

मदन महल पुलिस ने गत माह कछपुरा के भूलन बस्ती स्थित मकान से नया मोहल्ला रिपटा निवासी शेख आदिल को गिरफ्तार किया था। तलाशी में तीन देसी पिस्टल, रिवाल्वर, कट्टे, एयरगन, धारदार हथियार, 54 कारतूस, 68 खाली खोखे और 23 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई थी।


एफआईआर दर्ज कर तलाश की गई

पूछताछ में आदिल ने पुलिस को बताया कि शेखर चौबे ने उसे फरारी काटने के लिए मकान में ठहराया था। इसके बाद शेखर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।

दूसरे के प्लाट पर मकान बनाने का आरोप

जांच में पुलिस को पता चला कि फरार आरोपित शेख आदिल को भूलन बस्ती स्थित मकान में ठहराया गया था, उसकी जमीन का राजस्व रिकार्ड छोटू चौबे, शेखर चौबे एवं उसकी पत्नी रीता चौबे के नाम नहीं है, लेकिन मकान में लगा विद्युत मीटर उपभोक्ता चंद्रशेखर चौबे के नाम से होना दर्ज पाया गया।

बिल्डर ने कहा कि 2012 में जमीन खरीदी थी

संबंधित जमीन को लेकर बिल्डर अशोक साहू ने जानकारी दी कि उसने वर्ष 2012 में जमीन खरीदी थी और दो प्लाट बेच दिए थे। वर्ष 2018-19 में निर्माण की जानकारी मिलने पर वह जेसीबी लेकर पहुंचा, लेकिन शेखर और छोटू ने हथियार दिखाकर उसे वहां से भगा दिया। बाद में दोनों प्लाट पर पक्का मकान बना लिया गया। मामले में वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है।

पिता-पुत्र धमकाकर जमीनों पर कर लेते थे कब्जा

आरोपित शेख आदिल से पूछताछ और उसे फरारी के दौरान बदमाश छोटू चौबे के पिता शेखर का संरक्षण होने के साथ कई और जानकारी भी सामने आया अाई है। जांच में यह पता चला है कि आरोपित शेखर चौबे एवं उसके पुत्र आरोपित छोटू चौबे लोगो को डरा धमका कर उनकी जमीन पर अबैध कब्जा कर लेते थे।

अवैध गतिविधियों को ठिकाना बाते थे

हथियार दिखाकर और भय दिखाकर उनकी जमीनों को अपने अधिपत्य में लेकर अवैध निर्माण कर लेते हैं। इन्हें अवैध गतिविधियों को ठिकाना बाते थे, जिसमें से अवैध हथियार रखने, बेचने और अपराध करने के बाद आरोपित फरारी काटने में ठिकानों का उपयोग करते थे।

यह भी पढ़ें- देशी शराब टेंडर विवाद में सात कारोबारियों की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने सीसीआई जांच से रोक हटाई