
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। इटारसी-कटनी मेमू के विलंब से चलने से परेशान यात्रियों को सोमवार को उसके अचानक प्लेटफार्म बदले जाने से भी समस्या हुई। इटारसी से आने वाली मेमू का जबलपुर स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9.15 बजे है। सोमवार को ट्रेन लगभग दो घंटे विलंब से पहुंची।
वहीं, इस ट्रेन के प्लेटफार्म चार पर आने की सूचना लगातार प्रसारित की जा रही थी, लेकिन जैसे ही ट्रेन स्टेशन में प्रवेश करने लगी, उसके प्लेटफार्म छह पर आने की उद्घोषणा की गई। अचानक प्लेटफार्म परिवर्तन से यात्री दौड़ते-भागते एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचे। सबसे ज्यादा समस्या वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को हुई। इसी दौरान यात्रियों की नजर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लगे वाटर कूलर पर पड़ी।
वाटर कूलर के विद्युत तार भी खुले हुए थे। इसके संपर्क में आने से दुर्घटना की आशंका है। मामले में रेल प्रशासन का कहना है कि ठंड के कारण वाटर कूलर तक विद्युत आपूर्ति बंद है। उसका रखरखाव कराया जाएगा। खुले कूलर को ढकने के साथ तार भी व्यवस्थित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें... Cough Syrup Case: SIT का बड़ा खुलासा, आरोपी डॉ. सोनी से तीन गुना अधिक कमीशन लेती थी मेडिकल स्टोर चलाने वाली पत्नी