• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के मिलौनीगंज में पोल गिरे, खंभा गिरता देख लोगों ने चिल्लाकर नीचे कूदने को कहा

बिजली विभाग की ओर से यहां केबल डालने और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान नीचे से जर्जर हो चुके खंभे खिंचाव के कारण एक के बाद एक गिरने लग...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 05:30:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 05:30:54 PM (IST)
जबलपुर के मिलौनीगंज में पोल गिरे, खंभा गिरता देख लोगों ने चिल्लाकर नीचे कूदने को कहा
शहर के व्यस्त मिलौनीगंज बाजार स्थित गुड़हाई तिराहे पर राहत कार्य में जुटे कर्मी। नईदुनिया

HighLights

  1. 11 केवी लाइन पर काम हो रहा था
  2. दो-ढाई घंटे बाद हुई बैरिकेडिंग
  3. बाल-बाल बचा कर्मचारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के व्यस्त मिलौनीगंज बाजार स्थित गुड़हाई तिराहे पर शनिवार सुबह बिजली के खंभे गिरने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय बिजली विभाग का एक कर्मचारी 11 केवी लाइन पर काम कर रहा था। खंभे को गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कर्मचारी को नीचे कूदने के लिए कहा। समय रहते कर्मचारी नीचे आ गया और उसकी जान बच गई।

naidunia_image

इमारत से टकराया एक खंभा, दूसरा हुआ तिरछा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11:15 से 11:20 बजे के बीच काम के दौरान एक खंभा नीचे से टूट गया और सामने स्थित इमारत से जा टकराया। वहीं दूसरा खंभा भी झुक गया। मौके पर लगे तीनों बिजली के खंभे नीचे से काफी जर्जर हालत में बताए गए हैं।


बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग हुई

खंभे गिरने के बाद बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।दुकानदारों और राहगीरों ने तत्काल लोगों को घटनास्थल से दूर किया। इससे बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि घटना में किसी राहगीर, दुकानदार या कर्मचारी को चोट नहीं आई।

naidunia_image

50 साल पुराने खंभे बदलने की पहले भी हो चुकी थी मांग

स्थानीय व्यापारी बबलू और ऋषि गुप्ता ने बताया कि गुड़हाई तिराहे पर लगे बिजली के खंभे करीब 50 साल पुराने हैं। इनके निचले हिस्से लंबे समय से खराब और जर्जर हो चुके थे। खंभों को बदलने के लिए प्रशासन और बिजली विभाग से पहले भी शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन इन्हें नहीं बदला गया।

बेहद व्यस्त बाजार है और आसपास स्कूल भी

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिलौनीगंज शहर का बेहद व्यस्त बाजार है और आसपास स्कूल भी हैं। ऐसे स्थान पर बिजली लाइन शिफ्टिंग जैसे काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना जरूरी है। लोगों ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने से पहले घटनास्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई और न ही लोगों की आवाजाही को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया गया।

हादसे के बाद भी ढाई घंटे तक गुजरते रहे लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के करीब दो से ढाई घंटे बाद प्रशासन की ओर से मौके पर बैरिकेडिंग कराई गई। इससे पहले स्कूल आने-जाने वाले बच्चे, राहगीर और वाहन चालक घटनास्थल के आसपास से ही गुजरते रहे। जर्जर खंभों और बिजली के तारों की स्थिति को देखते हुए यह स्थिति लगातार खतरे का कारण बनी रही।

त्योहारों से पहले जर्जर खंभे बदलने की मांग

घटना के बाद स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि ने बिजली विभाग व प्रशासन से गुड़हाई तिराहे सहित आसपास के क्षेत्र में लगे सभी जर्जर बिजली खंभों का निरीक्षण कराने और उन्हें तत्काल बदलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ और बढ़ जाती है।

लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है

ऐसे में जर्जर विद्युत ढांचे को लेकर लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने बिजली लाइन शिफ्टिंग और अन्य विद्युत कार्यों के दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और पर्याप्त निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

त्योहार की वजह से बिजली की लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा था इस दौरान मिलौनीगंज में दो बिजली के पोल जो 11 केवी के थे लाइन खींचते वक्त तिरछे हो गए। जिन्हें हटवाया जा रहा है इस दौरान बिजली का व्यवधान भी हुआ है सुधार कार्य करवाया जा रहा है ताकि लोगों के त्योहार के समय बिजली की समस्या न झेलनी पड़े।

आशुतोष ओझा, कार्यपालन यंत्री नगर संभाग पश्चिम पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

यह भी पढ़ें- फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका खारिज, कहा-लंबे समय तक दूर रहने मात्र से नहीं होते अलग