
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने जबलपुर आए बालाघाट पुलिस में पदस्थ कांस्टेबल को बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया। वारदात दोपहर मोहनिया मुक्तिधाम के पास की है।
कांस्टेबल कुलदीप रावत अपने मित्र की मौत के बाद अवकाश लेकर बालाघाट से जबलपुर आया था। वह मोहनिया मुक्तिधाम के पास खड़ा था, तभी एक युवक पहुंचा और उससे 20 रुपये मांगने लगा।
कुलदीप ने रुपये देने से मना किया, तो युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ लौट आया। चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। कुलदीप ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट आई।
इसी बीच बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में छह हजार 800 रुपये रखे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी आसपास के क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मोबाइल का पासवर्ड खुलते ही खुला दमोह के सूर्यांश की मौत का राज, जबलपुर-सिवनी की युवतियां गिरफ्तार