• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News: भाजपा नेता से लूट मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ सर्चिंग, छत्तीसगढ़ तक छानबीन, CCTV फुटेज खंगाले

Jabalpur News: भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ लूट की घटना के बाद जबलपुर पुलिस की नींद उड़ गई है, जहां उसने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस की एक टीम शनि...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 01:06:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 01:32:36 PM (IST)
Jabalpur News: भाजपा नेता से लूट मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ सर्चिंग, छत्तीसगढ़ तक छानबीन, CCTV फुटेज खंगाले
बीजेपी नेता से लूट मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ सर्चिंग

HighLights

  1. बीजेपी नेता से लूट मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ सर्चिंग
  2. जबलपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ तक की छानबीन
  3. संदिग्धों पर लगातार नजर रख रही है पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ लूट की घटना के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शनिवार को कई जगह सर्चिंग की। क्राइम ब्रांच और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छतरपुर, कटनी, रीवा से लेकर बिलासपुर तक डेरा डाला, जहां संदिग्ध आरोपियों और इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहे गिरोह एवं डेरे वालों से पूछताछ की। पुलिस ने कटनी-जबलपुर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ढाबा, होटल वालों से भी आरोपितों के संबंध में जानकारी ली है। पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाले और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपितों के संबंध में टोह लेने का प्रयास कर रही है।

कटनी में पकड़े गए पारधी गिरोह से भी पूछताछ

कटनी पुलिस ने एक पारधी गिरोह को पकड़ा है। उनके पास से भारी मात्रा में सोने की बिस्किट, कई मोटरसाइकिल और धारदार हथियार मिले हैं। इसकी सूचना पाकर खितौला पुलिस की एक टीम कटनी पहुंची है। यह टीम पकड़े गए पारधी गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करेगी। कटनी-जबलपुर के बीच लूट की वारदातों में आरोपित मोटरसाइकिल सवार थे। वह कार सवारों के सोने की चेन एवं पर्स को निशाना बना रहे थे। इसके चलते पुलिस पकड़ में आए पारधी गिरोह के इन घटनाओं में लिप्तता की जांच करेगी।


यह भी पढ़ें: तोमर बंधुओं के 200 करोड़ के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश, खुल रहें एक बाद एक राज

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों पर नजर

पुलिस की एक टीम सिहोरा से लेकर कटनी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के प्रत्येक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपितों के धुंधले चित्र मिले है। उसमें दिख रहे कद-काठी एवं हुलिए के संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हाइवे लूट की घटना में पूर्व में पकड़े गए आरोपितों के साथी भी पुलिस के रडार पर हैं। कटनी एवं आसपास के जिलों की पुलिस को भी संदिग्ध आरोपितों के संबंध में जानकारी दी गई है। वहीं राजमार्ग पर हुई लूट और मारपीट की वारदात के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी जांच पर नजर बनाए हुए हैं।

कई लूट की घटनाए आईं सामने

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर जबलपुर-कटनी के मध्य एक के बाद एक लूट की पांच घटनाएं हो चुकी है। सभी घटनाओं में कार सवारों को आधी रात में रॉड, लाठी और चाकू से लैस बदमाशों ने लूटा। विरोध करने पर उन पर हमला भी किया। इसी प्रकार की घटना बुधवार की रात को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शमशेरपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता सुजीत कुमार सिंह के साथ हुई, जब वह मैहर से मां शारदा देवी के दर्शन करके जबलपुर की ओर जा रहे थे। उनसे खितौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपितों ने उनकी सोने की चेन लूट ली थी और उनके पुत्र एवं पत्नी पर हमला कर दिया था। वाहन चालक के हूटर बजाने पर आरोपित भाग गए थे। इससे पूर्व भी आरोपित इस मार्ग पर पन्ना, जबलपुर, मंडला एवं कटनी के अलग-अलग परिवारों के साथ लूट की घटना हो चुकी हैं।