• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सीजेपी के प्रदर्शन के लिए जबलपुर से दिल्ली जा रहीं प्रीति सुरक्षित घर पहुंचीं, बहन ने लगाई थी याचिका

प्रीति लोन्धे सहित करीब 15 सीजेपी कार्यकर्ता गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। आरोप है कि इटारसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने उन्हें ट्रेन से...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:44:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:44:12 PM (IST)
सीजेपी के प्रदर्शन के लिए जबलपुर से दिल्ली जा रहीं प्रीति सुरक्षित घर पहुंचीं, बहन ने लगाई थी याचिका
याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि प्रीति सुरक्षित घर पहुंच गई हैं।

HighLights

  1. गोवा एक्सप्रेस से इटारसी में उतारे जाने का मामला
  2. सुनवाई के दौरान बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निराकृत
  3. कोर्ट ने दिए थे पेश करने या सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही महिला कार्यकर्ता प्रीति लोन्धे के ट्रेन से उतारे जाने के मामले में उनकी सुरक्षित घर वापसी के बाद हाई कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निराकृत कर दी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि प्रीति सुरक्षित घर पहुंच गई हैं।

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी

दरअसल, प्रीति लोन्धे सहित करीब 15 सीजेपी कार्यकर्ता गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। आरोप है कि इटारसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने उन्हें ट्रेन से उतार लिया था। इसके बाद प्रीति की स्थिति और ठिकाने को लेकर चिंता जताते हुए उनकी बहन ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।


कोर्ट ने दिए थे निर्देश

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने प्रीति को कोर्ट के समक्ष पेश करने अथवा उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में जवाब भी मांगा था।

सुरक्षित वापसी की जानकारी पर निराकरण

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से प्रीति के सुरक्षित घर पहुंच जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी।

यह भी पढ़ें- फुटबाल का गढ़ बनेगा जबलपुर, आठ एकड़ में आकार लेगा अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं वाला परिसर