• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

हरिद्वार और निजामुद्दीन के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर के यात्रियों को मिलेंगे कन्फर्म टिकटें

इससे त्योहारी भीड़ के बीच नियमित ट्रेनों में दबाव कम होने की उम्मीद है। लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण जिन यात्रियों को नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल प...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 10:30:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 10:30:10 PM (IST)
हरिद्वार और निजामुद्दीन के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर के यात्रियों को मिलेंगे कन्फर्म टिकटें

HighLights

  1. पश्चिम मध्य रेल की त्योहारी सीजन में 54 सेवाएं
  2. जबलपुर मे लंबे समय से हरिद्वार ट्रेन की मांग थी
  3. 22 अक्टूबर से पांच फेरे, दिल्ली के लिए 17 अक्टूबर से सेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर जबलपुर से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। इस दौरान पश्चिम मध्य रेल से पूजा स्पेशल ट्रेनों की 54 सेवाएं चलाई जाएंगी। इनमें जबलपुर-हरिद्वार और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें प्रमुख हैं।

हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने की मांग जबलपुर से लंबे समय से की जा रही थी। अब रेलवे ने 22 अक्टूबर से जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल के पांच फेरे घोषित किए हैं। वहीं जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्टूबर से पांच फेरे लगाएगी।


जबलपुर-हरिद्वार गुरुवार को रवाना होगी

  1. ट्रेन नंबर 01703 जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। मुख्य स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
  2. वापसी में ट्रेन नंबर 01704 हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
  3. ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी और रुड़की में रुकेगी।

हरजत निजामुद्दीन के लिए पांच फेरे

ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। मुख्य स्टेशन से रात 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 01708 प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दोपहर 3:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां में ठहराव रहेगा।

रीवा-आरकेएमपी और कटनी-सतना के बीच भी चलेगी ट्रेन

  • रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट (02192/91) पूजा स्पेशल के चार फेरे 17, 24 अक्टूबर एवं सात और 14 नवंबर को होंगे।
  • यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा में रुकेगी।
  • 10 से 22 अक्टूबर तक कटनी-सतना के बीच भी प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के 13-13 फेरे होंगे।
  • ट्रेन क्रमांक 09015 कटनी से सुबह 5:45 बजे चलेगी और 8:45 बजे सतना पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन 09016 सतना से शाम 6:30 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे कटनी पहुंचेगी।
  • पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर,मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी-गया तीर्थ यात्रा के लिए 18 तक आवेदन, 29 सितंबर को रवाना होगी स्पेशल ट्रेन; जबलपुर के लिए 196 सीटें