यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Special Train in MP: जबलपुर से पुणे-दानापुर जाना हुआ आसान, चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग
समर सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ से राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दौड़ाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अब रेलवे पुणे से ...और पढ़ें
By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Wed, 28 May 2025 03:03:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 May 2025 04:15:56 PM (IST)
Summer Special Train 2025: पुणे और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू होगाHighLights
- पुणे–दानापुर स्पेशल ट्रेन 28 मई और एक जून को चलेगी।
- दानापुर–पुणे स्पेशल ट्रेन 30 मई और तीन जून को संचालित होगी।
- रानी कमलापति इंटरसिटी में भी तीन और कोच लगेंगे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर (Pune-Danapur Summer Special Train)। इस गर्मी की छुट्टी अगर आप अपने परिवार के साथ पुणे या दानापुर का प्लान बना रहे हो तो यह खबर आपके लिए है। समर सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दौड़ाना शुरू कर दिया है। देशभर में कई समर स्पेशल ट्रेन चलनी शुरु हो रही है। इस कड़ी में अब रेलवे पुणे से दानापुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन दो-दो ट्रिप में चलेंगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर के साथ जनरल कोच भी लगाए गए हैं। खास बात यह है कि ट्रेन जबलपुर से होकर भी गुजरेगी। आइए जानते है कि यह ट्रेन कब-कब और किन-किन स्टेशन पर रुककर गुजरेगी।
पुणे–दानापुर स्पेशल ट्रेन का रुट और टाइमिंग
गाड़ी संख्या 01417 पुणे–दानापुर स्पेशल ट्रेन 28 मई और एक जून को पुणे स्टेशन से रात 7:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:05 बजे और जबलपुर दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन कटनी 4:55 बजे, सतना 6:20 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
दानापुर–पुणे स्पेशल ट्रेन का रुट और टाइमिंग
इधर गाड़ी संख्या 01418 दानापुर–पुणे स्पेशल ट्रेन 30 मई और तीन जून को सुबह 8:30 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, सतना 5:30 बजे, कटनी 6:55 बजे, जबलपुर रात 9:30 बजे, और अगले दिन इटारसी रात 1:50 बजे पहुंचकर शाम को 5:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
रानी कमलापति इंटरसिटी में भी तीन और कोच लगेंगे
- गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल एक्सप्रेस में तीन और कोच लगाए गए।
- दो स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।
- एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच दोनों दिशाओं में 28 मई से लगाया जाएगा।
- ट्रेन में अब दो थर्ड एसी, दो चेयरकार एसी, नौ स्लीपर, आठ जनरल एवं दो ब्रेकवान सहित कुल 23 कोच लगेंगे।
- यह गाड़ी रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर, अधारताल स्टेशन पर रूकेगी।
इसे भी पढ़ें... MP News: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...