• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

राजगढ़। एनएच 47 फोरलेन स्थित धुलेट बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेज गति में जा रही कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। ह...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Wed, 28 May 2025 02:08:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 May 2025 02:08:48 PM (IST)
MP News: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सड़क हादसा

HighLights

  1. घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला
  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्का जाम किया
  3. सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़ (MP News)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना एनएच 47 फोरलेन स्थित धुलेट बस स्टैंड के पास हुई जहां तेज रफ्तार कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। जोरदार टक्कर के बाद धुलेट निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झाबुआ जिले के निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया गया है।

गाड़ी छोड़कर भागा कार चालक

मिली जानकारी के अनुसार, धुलेट निवासी केशुजी चोयल अपनी बाइक (एमपी 11 जेटजी 2873) पर बस स्टैंड से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान झाबुआ की ओर से तेज गति में आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। इसके बाद एक आगे जा रही बाइक (एमपी 45 एमजे 5857) पर सवार तीन लोगों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की मगर करीब 500 मीटर दूरी पर अपनी गाड़ी छोड़ वाहन चालक भागने में सफल रहा।


फोरलेन पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

खबर लिखे जाने तक लोगों ने फोरलेन पर चक्काजाम जारी रखा था। इस दौरान जाम में सैकड़ों वाहन सड़क की दोनों ओर जमा हो गए थे। इसके चलते जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यात्री बसें भी समय से लेट हो गईं। इससे बस में बैठे यात्री भी परेशान हो गए। इंदौर निवासी परिवार ने बताया कि वे तारखेड़ी हनुमान जी के दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन जाम में करीब 45 मिनट तक फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

मौके पर पहुंचे राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन धुलेट बस स्टैंड पर सड़क दुर्घटना होती है। फोरलेन होने के कारण अंधाधुंध गति में वाहन गुजरते हैं। यदि सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएं तो वाहनों की गति पर लगाम लग सकती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश भी लग सकता है।

इसे भी पढ़ें... MP News: बिजली चोरी पकड़वाने पर अब कंपनी घर बैठे देगी 50 हजार रुपये तक का इनाम