• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रीवा वेटरनरी काॅलेज के छात्रावास में रैगिंग, कनिष्ठ विद्यार्थियों को धमकाया; समिति करेगी अब जांच

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के रीवा स्थित वेटरनरी काॅलेज के यूजी छात्रावास में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ कथित रैगिंग का ...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:39:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:39:03 PM (IST)
रीवा वेटरनरी काॅलेज के छात्रावास में रैगिंग, कनिष्ठ विद्यार्थियों को धमकाया; समिति करेगी अब जांच
कुलपति और संबंधित अधिकारियों से समयबद्ध तथा स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. मोबाइल और अभिभावकों से बातचीत पर रोक
  2. शिकायत करने पर कार्रवाई की धमकी दी
  3. गोपनीय शिकायत के बाद सामने आया मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। काॅलेज, विश्वविद्यालय और वेटरनरी काउंसिल आआफ इंडिया को भेजी गई शिकायत में वरिष्ठ विद्यार्थियों पर नए छात्रों के बाल कटवाने, पहनावे पर रोक लगाने और मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने देने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता का नाम सामने नहीं आया है। काॅलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति बनाई है।

शिकायत करने पर कार्रवाई की धमकी

शिकायत में छात्राओं की सुरक्षा और छात्रावास की बुनियादी स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने कनिष्ठों को धमकाया, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और अभिभावकों से बातचीत पर रोक लगाई तथा शिकायत करने पर कार्रवाई की धमकी दी।

बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कथित तौर पर जबरन बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहे कनिष्ठ विद्यार्थी के चेहरे पर मुस्कान है, जो शिकायत में लगाए गए आरोपों से अलग नजर आती है।

आठ दिन पहले सामने आई शिकायत

11 अक्टूबर 2026 को भेजे गए शिकायत पत्र के अनुसार, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठों द्वारा अपमानित और डराए जाने की बात कही है। आरोप है कि कनिष्ठों पर सिर झुकाकर रहने, उपस्थिति के मामले में वरिष्ठों का नियंत्रण स्वीकार करने और निर्धारित पहनावे का पालन करने का दबाव है।


कुर्ती-दुपट्टा पहनने व बाल छोटे कराने को कहा

शिकायत में छात्राओं से कुर्ती और दुपट्टा पहनने तथा छात्रों से बाल छोटे कराने के लिए कहे जाने का भी उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि छात्राओं को अभिभावकों से घटनाओं की जानकारी साझा नहीं करने के लिए कहा गया।

कुलपति से जांच की मांग

शिकायत में कुलपति और संबंधित अधिकारियों से समयबद्ध तथा स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही विद्यार्थियों को बिना डर अभिभावकों से बात करने की सुविधा देने और जांच में सहयोग करने वालों के खिलाफ प्रताड़ना या बदले की कार्रवाई रोकने को कहा गया है।

एंटी-रैगिंग समिति की कार्यप्रणाली की समीक्षा

छात्रावास में वार्डन की निगरानी, वरिष्ठ विद्यार्थियों की प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के आवासीय क्षेत्र तक पहुंच और एंटी-रैगिंग समिति की कार्यप्रणाली की समीक्षा की मांग भी की गई है।

शिकायतकर्ता का नाम नहीं है, लेकिन हमने इसे गंभीरता से लिया है। कालेज डीन को जांच समिति बनाने के निर्देश देकर तय समय सीमा में रिपोर्ट मांगी है। रीवा समेत जबलपुर और महू में भी बेहतर माहौल बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

प्रो. मनदीप शर्मा, कुलपति, वेटरनरी विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान बालिका ने दी जान, गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर करता था मारपीट