• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर समेत संभाग के जिलों में अब ठहर-ठहकर बरसेंगे बादल; 14 के बाद फिर होगी झमाझम बरसात

मानसून सीजन में बरिश का कुल आंकड़ा 348.5 मिमी तक पहुंच गया है। वहीं गत वर्ष की की बात करें तो मानसून सीजन में 774.3 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस लिहाज से...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 08:45:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 08:45:48 AM (IST)
जबलपुर समेत संभाग के जिलों में अब ठहर-ठहकर बरसेंगे बादल; 14 के बाद फिर होगी झमाझम बरसात
चित्र तीन पत्ती चौक से गुजरते हुए वाहन चालक व राहगीर। नईदुनिया

HighLights

  1. इस दौरान हल्की बारिश होती रहेगी
  2. मध्य प्रदेश में बना बारिश का सिलसिला टूट सकता
  3. मानसून प्रणालियाें का रूख बदल रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बारिश की नई खेप लेकर आए बादलों ने दो दिन तक अच्छी बारिश कर जबलपुर सहित महाकोशल अंचल को तरबतर कर दिया। नदी, नाले, तालाब, बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो बारिश करने वाली मानसून प्रणालियाें का रूख बदल रहा है। जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश में बना बारिश का सिलसिला टूट सकता है। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होती रहेगी।

सुबह से रात तक करीब 2.1 मिली बारिश दर्ज

बहरहाल सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। कभी हल्की बारिश तो कभी रिमझिम फुहारें पड़ती रही। सुबह से रात तक करीब 2.1 मिली बारिश दर्ज की गई।

तीन डिग्री बढ़ा पारा

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम का पूर्वानुमान- बारिश की संभावना

सूर्योदय- 5: 45

सूर्यास्त- 6:46

तापमान

अधिकतम -29.2

न्यूनतम - 23.4

आर्दता-93

-79

मौसम का पूर्वानुमान- बारिश की संभावना

जबलपुर

दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम

11 अगस्त- 26.0 - 24.0

12 अगस्त- 26.0 - 23.0

कटनी

11 अगस्त- 30.0 - 24.0

12 अगस्त- 30.0 - 25.0

मंडला

11 अगस्त- 26.0 - 23.0

12 अगस्त- 27.0 - 23.0

यह भी पढ़ें- जबलपुर में महिला समूहों से वसूली, बैंक में जमा करने के बजाय हड़प लिए 25.44 लाख