• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

ईडब्ल्यूएस के 444 पद घटाकर 37 करने को हाई कोर्ट में चुनौती

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की 444 सीटों को घटाकर 37 किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

By Surendra DubeyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:59:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:59:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ईडब्ल्यूएस के 444 पद घटाकर 37 करने को हाई कोर्ट में चुनौती

HighLights

  1. 2784 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था
  2. ईडब्ल्यूएस के निर्धारित पदों की संख्या घटाकर महज 37 कर दी गई
  3. राज्य शासन और कृषि विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की 444 सीटों को घटाकर 37 किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकल पीठ ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद राज्य शासन और कृषि विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

2784 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था

यह याचिका सतना निवासी शुभेंद्र तिवारी की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सचिन पांडे ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने तीन जुलाई 2026 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 444 पद आरक्षित किए गए थे।

ईडब्ल्यूएस के निर्धारित पदों की संख्या घटाकर महज 37 कर दी गई

आरोप है कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई को ही शाम के समय परिपत्र जारी कर ईडब्ल्यूएस के निर्धारित पदों की संख्या घटाकर महज 37 कर दी गई। इस बदलाव से याचिकाकर्ता के हित प्रभावित हुए हैं। प्रारंभिक सुनवाई के बाद एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


यह भी पढ़ें- हादसे में दूसरे वाहन को फंसाने की आशंका, बीमा कंपनी के अधिकारी और वकील की होगी जांच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।