• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के प्लाॅट का एग्रीमेंट कर सेवानिवृत्त पुलिस जवान से हड़पे पांच लाख रुपये, 20 लाख रुपये में हुआ था सौदा

एफआइआर दर्ज कराने के बाद से संबंधित लोग उसे परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। डर के कारण वह दुकान भी नहीं खोल पा रहा है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:05:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:05:44 PM (IST)
जबलपुर के प्लाॅट का एग्रीमेंट कर सेवानिवृत्त पुलिस जवान से हड़पे पांच लाख रुपये, 20 लाख रुपये में हुआ था सौदा
पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. एडवांस लेने के बाद न प्लाॅट दिया न रकम लौटाई
  2. दो साथियों पर तीन लोगों पर लगाया गया है आरोप
  3. शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्लाॅट देने का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके दो साथियों पर पुलिस के सेवानिवृत्त जवान से पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने प्लाॅट का एग्रीमेंट कर पांच लाख रुपये एडवांस दिए थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कार्रवाई की मांग

रुपये देके बाद न तो उसे प्लाट दिया गया और न ही रकम लौटाई गई। पीड़ित मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


जमीन के मामलों में कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया

आंबेडकर कालोनी निवासी मधुसूदन पांडे ने हस्ताक्षरित शिकायत में बताया कि जमीन के मामलों में कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। उक्त व्यक्ति ने कठोंदा रोड पर एक हजार वर्गफीट प्लाॅट का सौदा 20 लाख रुपये में किया।

रुपये एडवांस दिए और एग्रीमेंट भी कराया

सौदे के दौरान उसने पांच लाख रुपये एडवांस दिए और एग्रीमेंट भी कराया। आरोप है कि इसके बाद संबंधित व्यक्ति, उसकी पत्नी और साले ने न तो प्लाट दिया और न ही पांच लाख रुपये वापस किए। परेशान होकर मधुसूदन ने जनसुनवाई में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकान बंद करने को मजबूर, मिल रही धमकी

संजय नगर यादव कालोनी निवासी कमलेश साहू ने भी जनसुनवाई में शिकायत की। उसने बताया कि उसकी किराना दुकान है। उसने कुछ लोगों के खिलाफ लार्डगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से संबंधित लोग उसे परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। डर के कारण वह दुकान भी नहीं खोल पा रहा है। उसने शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के नया मोहल्ला में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में फंसे 15 लोग; गूंजती रही चीख