• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

त्योहारी सीजन में एमपी के लोगों को बड़ी राहत, रीवा-भोपाल वंदे भारत में दोगुने होंगे कोच, सीटें होंगी दोगुनी

जबलपुर होकर रीवा और रानी कमलापति (भोपाल) के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन के दौरान बड़ी राहत मिलने जा रह...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 06:47:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 06:47:12 PM (IST)
त्योहारी सीजन में एमपी के लोगों को बड़ी राहत, रीवा-भोपाल वंदे भारत में दोगुने होंगे कोच, सीटें होंगी दोगुनी
रीवा-भोपाल वंदे भारत में दोगुने होंगे कोच

HighLights

  1. रीवा-भोपाल वंदे भारत में 75 दिनों के लिए लगेंगे 16 कोच
  2. 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक दोगुनी सीटों की मिलेगी सुविधा
  3. रक्षाबंधन, गणेशोत्सव व दशहरे पर मिलेगी लंबी वेटिंग से राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर होकर रीवा और रानी कमलापति (भोपाल) के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन के दौरान बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में 75 दिनों के लिए अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है।

सात अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेक का संचालन किया जाएगा। 16 कोच के रैक के संचालन से ट्रेन में सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस इटारसी, जबलपुर, कटनी होकर रीवा और रानी कमलापति (भोपाल) के बीच संचालित होती है, जिससे महाकोशल और विंध्य क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्रतिदिन तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलता है।


रखरखाव के लिए झांसी वर्कशॉप जाएगा पुराना रैक

वर्तमान में इस ट्रेन का संचालन आठ कोच वाले वंदे भारत रैक से किया जाता है, जिसमें सात चेयर कार और एक एक्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है। इस रैक को नियमित रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए झांसी वर्कशाप भेजा जा रहा है। संबंधित अवधि में वैकल्पिक रेक के रूप में 16 कोच वाले वंदे भारत रेक का उपयोग होगा। वैकल्पिक रेक रीवा पहुंच चुका है।

रक्षाबंधन, गणेशोत्सव और दशहरे पर यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

आने वाले दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार है। इसके बाद गणेशोत्सव एवं दशहरा है। वैकल्पिक रेक की क्षमता दोगुनी सीटों की होने से त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक संख्या में आरक्षित सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। वेटिंग लिस्ट कम होने की संभावना रहेगी और अंतिम समय में टिकट मिलने की उम्मीद भी बढ़ेगी। अधिक कोच होने से यात्रियों को बैठने में सुविधा मिलेगी एवं भीड़ का दबाव भी कम होगा।

यह भी पढ़ें- असम में शहीद हुए जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर परसवाड़ा पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार