भाजपा नेता से लूट के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार
कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के एक नेता(BJP leader loot) से हुई लूट की घटना में फरार आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। इस वारदात को पारधी गिरोह ने अंजाम दिया था। इस मामले में तीन आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है।
Publish Date: Sun, 20 Jul 2025 09:59:49 AM (IST)
Updated Date: Sun, 20 Jul 2025 09:59:49 AM (IST)
कटनी-जबलपुर NH पर भाजपा नेता से लूटपाट के आरोपी पर इनाम घोषितHighLights
- कटनी-जबलपुर NH पर भाजपा नेता से लूटपाट के आरोपी पर इनाम घोषित।
- गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी, 3 फरार हैं।
- 3 आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग( Katni-Jabalpur highway) पर उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के एक नेता से हुई लूट(BJP leader loot) की घटना में फरार आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। इस वारदात को पारधी गिरोह(Pardhi gang) ने अंजाम दिया था। गिरोह के सरगना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं।
इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में शनिवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने निर्देश जारी किए।
घटना 18 जून की रात की है, जब कार से जबलपुर आ रहे भाजपा नेता के साथ खितौला के पास लूट की गई थी। आरोपियों ने हथियार दिखाकर(armed robbery) नेता, उनके पुत्र और साथियों के साथ मारपीट भी की थी।
इसी तरह एसपी ने पाटन थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में फरार दीपक लोधी, दशरथ लोधी और भगवत लोधी पर भी 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस अब इन सभी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।