• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में हर कदम पर करंट का खतरा, बिजली के तारों के नीचे से गुजर रहीं प्रतिमाएं

शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली की लाइनें काफी नीचे होने से प्रतिमाओं की आवाजाही में परेशानी हो सकती है। प्रतिमाओं की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली के ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 07:51:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 07:51:42 PM (IST)
जबलपुर में हर कदम पर करंट का खतरा, बिजली के तारों के नीचे से गुजर रहीं प्रतिमाएं
कई जगह नीचे लटक रही लाइनें, बिजली कंपनी का दावा कर रही कि लगातार हो रही निगरानी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. ऊंची दुर्गा प्रतिमाओं के रास्ते में बिजली के तारों का जाल
  2. शहर में कई जगह नीचे लटक रही बिजली की लाइनें
  3. पंडालों में खुली तारों की वायरिंग भी बन रही है वजह

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए मूर्तिकारों के यहां से प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान शहर की कई सड़कों पर नीचे लटक रही बिजली की लाइनें आयोजकों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

खुली वायरिंग से हादसे की आशंका

ऊंची प्रतिमाओं को ट्रक और ट्राली पर रखकर ले जाने के दौरान बिजली के तारों से टकराने और करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। कई दुर्गा पंडालों में बिजली की वायरिंग भी खुली हुई है, जिससे हादसे की आशंका है।


मार्ग का पहले से आकलन करना जरूरी

आयोजकों को प्रतिमा की ऊंचाई, परिवहन के साधन और मार्ग का पहले से आकलन करना जरूरी है। बिजली की लाइनें नीचे होने और पंडालों में खुली वायरिंग की समस्या को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की जरूरत भी बढ़ गई है।

बांस से तार उठाना खतरनाक

विद्युत विभाग के अनुसार, कई जगह प्रतिमाओं को निकालने के लिए आयोजक बांस के सहारे बिजली की एलटी लाइन को ऊपर उठाने का प्रयास करते हैं। ऐसा करना खतरनाक है। बिजली के तारों को छूने या उनके बहुत करीब पहुंचने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

विभाग के कर्मचारियों की मदद जरूरी

बिजली के तारों से खुद छेड़छाड़ करने के बजाय विभाग के कर्मचारियों की मदद लेनी जरूरी है। जबलपुर शहर के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा के अनुसार, निर्धारित विद्युत मानकों के तहत सड़क क्राॅसिंग पर एलटी लाइन की ऊंचाई 5.8 मीटर और 11 केवी व 33 केवी लाइनों की ऊंचाई 6.5 मीटर रखी जाती है। इसके बावजूद, जहां लाइनें नीचे लटक रही हैं, वहां प्रतिमाओं की आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रतिमा ले जाने से पहले मार्ग पर बिजली लाइनों की स्थिति और ऊंचाई की जांच करें।
  • नीचे लटक रहे तारों की सूचना बिजली विभाग को दें।
  • बांस या किसी अन्य वस्तु से बिजली के तारों को खुद ऊपर उठाने का प्रयास न करें।
  • दुर्गा पंडालों में खुली वायरिंग को सुरक्षित कराएं।
  • बिजली के तारों के संपर्क में आने की आशंका होने पर प्रतिमा को आगे न बढ़ाएं और विभाग के कर्मचारियों की मदद लें।

पंडालों में खुली वायरिंग से भी खतरा

दुर्गा पंडालों में बिजली की सजावट और रोशनी के लिए की गई वायरिंग भी सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। कई जगह तार खुले होने से श्रद्धालुओं के संपर्क में आने पर दुर्घटना हो सकती है। भीड़भाड़ वाले पंडालों में ऐसी लापरवाही का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए आयोजकों को वायरिंग की जांच कराने और खुले तारों को सुरक्षित करने की जरूरत है।

बिजली कंपनी का दावा, लगातार हो रही निगरानी

बिजली कंपनी का दावा है कि दुर्गा पंडालों और बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए लाइनमैनों को पंडालों में जांच के लिए भेजा जा रहा है। विभाग की ओर से आयोजकों से भी अपील की गई है कि ऊंची प्रतिमाओं को बिजली लाइनों के नीचे से निकालने से पहले संबंधित कर्मचारियों को सूचना दें, ताकि जरूरत पड़ने पर बिजली आपूर्ति बंद कर प्रतिमा को सुरक्षित निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास 70 फीट गहरी खाई में गिरी नई कार, पार्किंग के दौरान हादसा