• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में वसूली करने आए इंदौर के व्यापारी से लूट का खुलासा, 5 गिरफ्तार; ₹1 लाख नगद, दो वाहन और चाकू बरामद

शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में इंदौर से वसूली करने आए एक व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 10:18:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 10:18:09 PM (IST)
जबलपुर में वसूली करने आए इंदौर के व्यापारी से लूट का खुलासा, 5 गिरफ्तार; ₹1 लाख नगद, दो वाहन और चाकू बरामद
इंदौर के व्यापारी से लूट का खुलासा। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. इंदौर के व्यापारी से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा
  2. माढ़ोताल पुलिस ने दबोचे 5 लुटेरे; ₹1 लाख नगद
  3. चाकू और वारदात में प्रयुक्त 2 दोपहिया वाहन जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में इंदौर से वसूली करने आए एक व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूट की रकम में से एक लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन और एक चाकू जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह ने दी। गिरफ्तार आरोपितों में राजेंद्र पटेल, शरद बेन, बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना बेन, आलोक पांडे और रोहन उर्फ पुरोहित सिंह ठाकुर शामिल हैं।

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर की थी वारदात

पुलिस के अनुसार बिहार के गोपालगंज निवासी एवं वर्तमान में इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में रहने वाले अभय कुमार सिंह ने सात जून को माढ़ोताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभय ने बताया कि वह एक निजी व्यापारिक कंपनी में कार्यरत हैं। छह जून को अपने साथी लखन चौरसिया के साथ जबलपुर में उधारी की राशि वसूलने आए थे।


मझौली क्षेत्र से एक व्यापारी से दो लाख रुपये प्राप्त किए थे। शाम के समय उसे एक परिचित के माध्यम से बस स्टैंड छोड़ने की व्यवस्था कराई गई। इसी दौरान सर्विस रोड पर पहुंचते ही एक्टिवा सवार तीन युवकों ने उन पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद आरोपितों ने चाकू दिखाकर मारपीट की और दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

लिफ्ट देने वाले परिचित ने ही रची थी पूरी साजिश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बीएस गोठरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित जिस युवक की मोटरसाइकिल पर सवार था, उसी राजेंद्र पटेल ने अपने साथियों आलोक पांडे, रोहन ठाकुर, शरद बेन और बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पूछताछ में आरोपितों ने वारदात स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें- एमपी में घटिया निर्माण पर बड़ी प्रशासनिक गाज, 8 निर्माण एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट, लापरवाह अफसरों को नोटिस जारी

सामग्री की जब्ती और बीएनएस की धाराओं का इजाफा

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गई रकम में से एक लाख रुपये नकद, एक एक्सिस स्कूटर, एक एक्सट्रीम मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 का भी इजाफा किया गया है। पुलिस के अनुसार इस पूरी साजिश में इंदौर निवासी पीयूष पटेल की भूमिका भी सामने आई है। उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।