
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर 36.34 लाख रुपये ठग लिए गए।
नेपियर टाउन निवासी अफजल खान (37) की वर्ष 2022 में राकेश पांडे से पहचान हुई थी। पांडे ने खुद को डालमिया ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड का मध्य प्रदेश सेल्स हेड बताया और राज्य में ईवी डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का प्रस्ताव रखा।
एक करोड़ रुपये निवेश की बात कही। अफजल के रुचि दिखाने पर उसे दिल्ली बुलाया गया। वहां एक व्यक्ति को कंपनी मालिक संजय डालमिया बताकर मिलवाया।
कुछ अन्य अधिकारियों से भी मिलवाया गया और शोरूम में वाहन दिखाकर डीलरशिप तय की गई। आरोपी के बताए बैंक खातों में अफजल ने अलग-अलग किस्तों में 36 लाख 34 हजार 75 रुपये भेजे।
डीलरशिप नहीं मिली और रकम भी वापस नहीं की गई। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
दो बार में 20-20 हजार रुपये किए ट्रांसफर, संजीवनी नगर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामलाजबलपुर: साइबर ठगों ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का बैंक खाता हैक कर 40 हजार रुपये पार कर दिए। ठगों ने दो बार में 20-20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए।
धनवंतरी नगर कुंगवा निवासी ममता अहिरवार (29) का बैंक आफ बड़ौदा की मेडिकल शाखा में खाता है। 23 अक्टूबर को दोपहर 2:24 बजे से 24 अक्टूबर को दोपहर 12:24 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने खाते से कुल 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में क्लाउड किचन एक माह में ही बंद, घाटे के बाद रुपये मांगे तो दोस्त के घर में की तोड़फोड़