• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

पद-नाम के फेर में अटका जबलपुर के शिक्षकों का वेतन, विभाग ने निकाला रास्ता; अब राहत की उम्‍मीद

राजपत्र में इन पदों के नाम बदल दिए गए हैं, लेकिन वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आइएफएमआइएस) पोर्टल पर नए पदनाम अपडेट नहीं होने से वेतन आहरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:24:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:24:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पद-नाम के फेर में अटका जबलपुर के शिक्षकों का वेतन, विभाग ने निकाला रास्ता; अब राहत की उम्‍मीद
विभाग ने प्राथमिक शिक्षक नृत्य का वेतन विकासखंड में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों के विरुद्ध निकालने को कहा है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. पुराने पदनाम से वेतन भुगतान के निर्देश
  2. संशोधन प्रक्रिया पूरी होने तक मिलेगी राहत
  3. नियुक्ति के बाद भी वेतन का इंतजार है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त नृत्य, संगीत, खेल और विशेष शिक्षकों का वेतन पदनामों में बदलाव के कारण अटक गया है। नियुक्ति के बाद भी सैकड़ों शिक्षक वेतन का इंतजार कर रहे हैं।

शिक्षकों को पुराने पदनाम के आधार पर वेतन दिया जाएगा

इस तकनीकी अड़चन को दूर करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने अब वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संशोधन प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षकों को पुराने पदनाम के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

परेशानी से विभाग को अवगत कराया था

जिला शिक्षा अधिकारियों ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर नृत्य, गायन, वादन, खेल एवं विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के बाद वेतन आहरण में आ रही परेशानी से विभाग को अवगत कराया था।

आइएफएमआइएस पोर्टल पर भी संशोधन जरूरी था

राजपत्र में पदनाम बदलने के बाद आइएफएमआइएस पोर्टल पर भी संशोधन जरूरी था, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते नियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान अटक गया।

पुराने पदनाम से निकलेगा वेतन

पहले इन पदों को खेलकूद शिक्षक श्रेणी-अ एवं श्रेणी-ब तथा गायन-वादन शिक्षक श्रेणी-अ एवं श्रेणी-ब के नाम से जाना जाता था। पोर्टल पर फिलहाल पुराने पदनाम ही उपलब्ध होने के कारण विभाग ने उन्हीं के माध्यम से वेतन निकालने की अनुमति दी है।

पदनाम परिवर्तन के बाद इन्हें वेतन मिलेगा

पदनाम परिवर्तन के बाद इन्हें प्राथमिक शिक्षक खेल, माध्यमिक शिक्षक खेल, प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन-वादन) और माध्यमिक शिक्षक संगीत (गायन-वादन एवं नृत्य) नाम दिया गया है।

नृत्य और विशेष शिक्षकों के लिए भी निर्देश

विभाग ने प्राथमिक शिक्षक नृत्य का वेतन विकासखंड में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों के विरुद्ध निकालने को कहा है। वहीं, विशेष शिक्षकों का वेतन प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के उपलब्ध पदों के आधार पर आहरित किया जाएगा। इस व्यवस्था से नए पदनामों को पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षकों को वेतन भुगतान में राहत मिलने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- MP के तीन राज्यसभा सांसदों को HC की चेतावनी, जवाब नहीं तो छिनेगा पक्ष रखने का अधिकार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।