• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान YouTuber फर्जी पत्रकार से हाथापाई, FIR दर्ज

मौके पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। बाद में दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:51:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 09:51:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान YouTuber फर्जी पत्रकार से हाथापाई, FIR दर्ज
जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। नईदुनिया

HighLights

  1. एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट से मचा हड़कंप
  2. महिला के चेहरे पर चोट लग गई और खून बहने लगा
  3. दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ कर की धक्का-मुक्की

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे एक महिला के चेहरे पर चोट लग गई और खून बहने लगा।

जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं

संजीवनी नगर स्थित रुद्राक्ष पार्क निवासी विंध्या रैकवार, जो यूट्यूबर बताई जा रही हैं, जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान सदर क्षेत्र की गली नंबर 10 निवासी पिंकी टंडन भी वहां पहुंच गईं।

धक्का-मुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया

बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमना-सामना होते ही दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और धक्का-मुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया।


पहले दोनों के बीच हाथापाई और फिर मारपीट

कार्यालय परिसर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले दोनों के बीच हाथापाई तेज हो गई। मारपीट के दौरान पिंकी टंडन के चेहरे पर चोट लगने से खून निकलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तथा दोनों को अलग किया।

पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई

बाद में सिविल लाइंस थाना पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। जनसुनवाई के दौरान हुई इस घटना से कुछ समय के लिए एसपी कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और विवाद से संबंधित धाराओं में एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- MPL 2026: अक्षत रघुवंशी का लीग में सबसे बड़ा स्कोर, रीवा जैगुआर्स ने जबलपुर रॉयल लायंस को हराया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।