• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में एपीसी-बीआरसी के पदों पर चयन की प्रक्रिया तेज, 17 नवंबर को काउंसलिंग

सूची में संतोष कुमार यादव, सुशील कुमार पटेल, अंकिता कुशवाहा, ज्योति शुक्ला, नितिन श्रीवास, आकृति जैन सहित कुल 16 शिक्षकों को स्थान मिला है।

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 11:08:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 11:08:33 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में एपीसी-बीआरसी के पदों पर चयन की प्रक्रिया तेज, 17 नवंबर को काउंसलिंग
नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. 16 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया
  2. रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ी
  3. दोपहर 2 बजे डाइट में पूरी की जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिला शिक्षा केंद्र में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) और सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

चयन परीक्षा में सफल रहे 16 शिक्षक

इन पदों के लिए आयोजित चयन परीक्षा में सफल रहे 16 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पूरी की जाएगी।

21 अक्टूबर को हुई थी चयन परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश पर 21 अक्टूबर को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

16 शिक्षकों को स्थान मिला

सूची में संतोष कुमार यादव, सुशील कुमार पटेल, अंकिता कुशवाहा, ज्योति शुक्ला, नितिन श्रीवास, आकृति जैन सहित कुल 16 शिक्षकों को स्थान मिला है।

जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा के अनुसार काउंसिलिंग के माध्यम से चयन संबंधी आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा 20 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में होगी। परीक्षा के आयोजन के संबंध में अलग से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन को डंपर बताकर मुआवजा लेने का प्रयास, हाई कोर्ट से 18.70 लाख रुपये का आदेश निरस्त


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।