
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में हेड कॉन्टेबल का शव मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। पहचान 56 वर्षीय सुरेश चौधरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह रांझी थाने में पदस्थ थे। उनके आवास का दरवाजा पिछले दो दिनों से बंद था। उनका शव आवास के अंदर मिला।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस को हेड कॉन्टेबल का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
सीएसपी सोनू कुर्मी के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि आवास का दरवाजा पिछले दो दिनों से बंद था। इससे आशंका है कि हेड कॉन्टेबल की मृत्यु दो दिन पहले हुई होगी।
मौत का वास्तविक समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- पूर्वजों की याद में इजराइल से जबलपुर पहुंचीं दो महिलाएं, कभी रहते थे शहर में 200 यहूदी परिवार