
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में पदस्थ वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त को उनका पुराना नौकर 20 लाख रुपये या मकान देने धमका रहा है। रुपये नहीं मिलने पर उन्हें बदनाम करने का बोलकर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। मामले में मंगलवार की रात को बेलबाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी मंजू यादव की तलाश कर रही है।
मूलत: इटारसी के सूरजगंज के प्रताप नगर वार्ड नंबर 16 ग्रेंड एवेन्यू निवासी सपन कुमार सोनटके (54) जबलपुर में वाणिज्य कर अपर आयुक्त है। वर्तमान वह गौरीघाट के इंद्रपुरी कालोनी स्थित महादेव प्राइवेट के फ्लैट नंबर 103 में रहते हैं।
16-17 वर्षों बाद 27 जुलाई को अचानक मंजू यादव ने फोन कर सोनटके से 20 लाख रुपये या मकान दिलाने की मांग की। तब वह घमापुर चौक से वाणिज्य कर कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी उनके फोन पर परिचित रवि के मोबाइल नंबर से घंटी थी, काल रिसीव करने पर मंजू ने बात की।
मंजू ने मांग पूरी नहीं करने पर झूठी शिकायत कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी उनके और परिचित रवि के मोबाइल पर लगातार फोन कर रहा है। परेशान होकर सोनटके मंगलवार को पुलिस के पास पहुंचे।
मामले में पुलिस ने आरोपी मंजू यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मूलत: भिंड जिले के मौह तहसील के सलमपुरा वार्ड क्रमांक 15 का निवासी है। वर्तमान वह ग्वालियर के बाड़ा अपेक्स बैंक में प्राइवेट गार्ड है।
यह भी पढ़ें- दमोह में भगवा कपड़े पहनकर भीड़ में चुराते थे पर्स, नकदी -इनोवा कार समेत जबलपुर के पांच जेबकतरे गिरफ्तार