
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में एआईएमआइएम को झटका देते हुए उसके करीब 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
दिलशाद आलम के नेतृत्व में मुस्ताक अहमद, इमरान शेख, सुल्तान खान, मोहम्मद इरशाद और शेख गुफरान सहित अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
वहीं दिलशाद आलम ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करेंगे। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान संगठन महासचिव रितेश गुप्ता, समर्थ अवस्थी, अशरफ मंसूरी, आरिफ बेग, मसूद नबी, हासिम खान, रंजीत ठाकुर, अन्नू यादव, जितेंद्र यादव और इमरान हुसैन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में फाइनेंस के नाम पर ट्रक हड़पा, 10 लाख रुपये भी नहीं चुकाए; भाई के नाम कराया नामांतरण