• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के शासकीय कार्यालयों में शस्त्रो रक्षण रक्षामि गूंजा, पूजन के दौरान अधिकारियों ने किया हर्ष फायर

कार्यक्रम का आयोजन करना बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत है, क्योंकि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने सहित देश की सेवा और रक्षा करने का काम करती है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:50:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:50:56 PM (IST)
जबलपुर के शासकीय कार्यालयों में शस्त्रो रक्षण रक्षामि गूंजा, पूजन के दौरान अधिकारियों ने किया हर्ष फायर
पूजन करते पीडब्ल्यूडी मंत्री, आईजी-डीआईजी, कलेक्टर-एसपी। नईदुनिया

HighLights

  1. भगवान श्रीराम का जयघोष भी गूंजा
  2. पुलिस लाइन सहित थानों में शस्त्र पूजन
  3. हथियारों को फूल-माला से सजाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शस्त्रो रक्षण रक्षामि...! शासकीय कार्यालयों सहित अनेक स्थानों पर इसी मंत्र की अनुगूंज रही। सुरक्षा संस्थान, पुलिस विभाग, नगर निगम, क्षत्रिय महासभा में शस्त्रों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। रक्षा मंत्र के साथ ही विजय के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जयघोष भी गूंजा।

naidunia_image

विधिवत शस्त्र पूजन कर मां दुर्गा की आरती

परम्परा अनुसार पुलिस लाइन में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, आईजी प्रमोद कुमार वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा एसपी सम्पत उपाध्याय ने विधिवत शस्त्र पूजन करते हुए मां दुर्गा की आरती की।

naidunia_image

वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी

एसपी सम्पत उपाध्याय ने तलवार से सफेद कद्दू काटकर उसकी पूजा की। पूजन करते हुए एसपी सम्पत उपाध्याय ने हर्ष फायर किया। इस असवर पर वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी।

naidunia_image

हथियारों को फूल-माला से सजाया गया

पूजा स्थल पर आकर्षक रूप से इंसास एके 47, एसएलआर, थ्री नॉट श्री, स्टेन गन, अश्रुगैस गन और पिस्टल सहित अन्य हथियारों को फूल-माला से सजाया गया था।

naidunia_image

पूजन के दौरान अधिकारियों ने की हर्ष फायर

शस्त्र पूजन के मौके पर सभी एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी जितेंद्र सिंह, एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी अंजना तिवारी, रक्षित निरीक्षक सभी सीएसपी, डीएसपी, एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। पूजन के दौरान अधिकारियों ने हर्ष फायर किया गया।

naidunia_image

हवन कर बुराइयों को जला दिया गया

जनता को इंसाफ दिलाने अपराधियों का खात्मा करने जिस हथियार और वाहन का उपयोग किया जाता है, उन सभी शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई और हवन कर बुराइयों को जला दिया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के पाटन में नामदेव परिवार दशहरे पर करता है लंकेश की पूजा, बेटा निभा रहा अनोखी परंपरा