• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस के 19 और भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस के 7 फेरे होंगे रद, कई ट्रेनों के रूट में होगा परिवर्तन

बीना-आगासौद के बीच यार्ड रीमाडलिंग के चलते जबलपुर और आसपास के यात्रियों की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 11:01:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 11:02:44 AM (IST)
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस के 19 और भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस के 7 फेरे होंगे रद, कई ट्रेनों के रूट में होगा परिवर्तन

HighLights

  1. बीना-कटनी मुड़वारा मेमू के फेरे 15 अक्टूबर तक
  2. कटनी-बीना मेमू 15 अक्टूबर तक खुरई तक चलेगी
  3. शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति के बजाय ललितपुर तक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बीना-आगासौद के बीच यार्ड रीमाडलिंग के चलते जबलपुर और आसपास के यात्रियों की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस के 19 फेरे निरस्त किए गए हैं।

गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक और ट्रेन 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

बीना-कटनी मुड़वारा मेमू के फेरे 15 अक्टूबर तक

इसी तरह बीना-कटनी मुड़वारा मेमू के दोनों दिशाओं के 19-19 फेरे 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद रहेंगे। भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस के सात-सात फेरे भी नौ से 16 अक्टूबर के बीच प्रभावित होंगे। रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर और भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस का भी एक-एक फेरा निरस्त रहेगा।

कटनी-बीना मेमू 15 अक्टूबर तक खुरई तक चलेगी

कटनी-बीना मेमू 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना के बजाय खुरई तक चलेगी और वापसी में खुरई से शुरू होगी। बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन तक शॉर्ट टर्मिनेट होगी। भोपाल-बीना मेमू सहित चार ट्रेनों का संचालन मंडीबमौरा तक सीमित रहेगा।


शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति के बजाय ललितपुर तक

शताब्दी एक्सप्रेस भी 15 अक्टूबर को रानी कमलापति के बजाय ललितपुर तक चलेगी। मालूम हो कि यार्ड रीमाडलिंग का कार्य एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक चरणबद्ध रूप से चल रहा है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: भोपाल, रीवा, धनबाद और जोधपुर की 16 गाड़ियों के बदले रूट, 1 से 15 अक्टूबर तक नया शेड्यूल