• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन: जबलपुर से गया जाने वालों की बल्ले-बल्ले, 24 कोच वाली ट्रेन लगाएगी 3-3 ट्रिप, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

रेलवे शेड्यूल के अनुसार रेल प्रशासन ने जबलपुर–गया–जबलपुर के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01701/01702 के 3-3 ट्रिप च...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 10:48:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 10:48:58 AM (IST)
पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन: जबलपुर से गया जाने वालों की बल्ले-बल्ले, 24 कोच वाली ट्रेन लगाएगी 3-3 ट्रिप, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
फाइल फोटो

HighLights

  1. पितृपक्ष में रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात
  2. जबलपुर से गया के लिए चलेगी यह विशेष ट्रेन
  3. 24 कोच वाली ट्रेन में ज्यादा श्रद्धालु करेंगे यात्रा

डिजिटल टीम, ग्वालियर। पितृपक्ष के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए बिहार के गया पहुंचते हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई देती है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है।

उपलब्ध रेलवे शेड्यूल के अनुसार रेल प्रशासन ने जबलपुर–गया–जबलपुर के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01701/01702 के 3-3 ट्रिप चलाए जाएंगे।

24 कोच वाली होगी ट्रेन

पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 24 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु सफर कर सकेंगे।

पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

इसके अलावा 2 एलएलआरडी कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे।

ठहराव और विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट या एनटीईएस ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

जबलपुर से गया जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–गया एक्सप्रेस स्पेशल 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को जबलपुर स्टेशन से रात 9:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सिहोरा रोड (9:50/9:52), कटनी (12:10/12:15), मैहर (1:40/1:42), सतना (2:00/2:05), मानिकपुर (4:10/4:12), प्रयागराज छिवकी (6:00/6:05), मिर्जापुर (8:18/8:20), पंडित दीन दयाल उपाध्याय (10:10/10:20), भभुआ रोड (10:58/11:00), सासाराम (11:30/11:32), डेहरी-ऑन-सोन (11:50/11:52) और अनुग्रह नारायण रोड (12:10/12:12) होते हुए दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में देर रात पुलिस का एक्शन, अनैतिक गतिविधियों पर शिकंजा, महिला अफसरों ने खंगाले स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों में रजिस्टर

गया से जबलपुर जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01702 गया–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर 2026 को गया स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड (4:15/4:17), डेहरी-ऑन-सोन (4:32/4:34), सासाराम (4:50/4:52), भभुआ रोड (5:23/5:25), पंडित दीन दयाल उपाध्याय (6:55/7:05), मिर्जापुर (8:43/8:45), प्रयागराज छिवकी (10:15/10:20), मानिकपुर (1:30/1:32), सतना (3:25/3:30), मैहर (3:50/3:52), कटनी (5:25/5:30) और सिहोरा रोड (7:20/7:22) होते हुए सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में सीवर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार, 113 करोड़ खर्च होने के बाद भी हुआ फेल, 80 से 90 लोग आ सकते हैं कार्रवाई के घेरे में