• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में साली ने रची साजिश, मूक-बधिर महिला की हत्या कर लूटे जेवर; यह है पूरा मामला

दरौली कला निवासी सरिता बर्मन को जानकारी थी कि लक्ष्मीबाई घर में अकेली रहती हैं। वह उसके पड़ोस में रहती थी। सरिता ने अपने बहन के पति संदीप बर्मन के साथ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:05:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:05:42 PM (IST)
जबलपुर में साली ने रची साजिश, मूक-बधिर महिला की हत्या कर लूटे जेवर; यह है पूरा मामला
पुलिस पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. अकेली होने की खबर देकर बुलाए थे बदमाश
  2. पहचान छिपाने के लिए बांधे हाथ-पैर और कर दी हत्या
  3. गिरफ्तार चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत् घर में अकेली मूक-बधिर महिला को निशाना बनाकर लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पहचान उजागर होने के डर से कर दी हत्या

महिला की हत्या की साजिश उसकी रिश्ते की बहन ने ही रची थी। उसने महिला के अकेले होने की जानकारी देकर अपने पति के स्वजन और उसके साथियों को वारदात के लिए बुलाया। आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांधे, जेवर लूटे और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर भी बरामद किए

खितौला पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के बुद्धा मोड़ग्राम नन्हवाराकला निवासी संदीप बर्मन (20), सुनील बर्मन (28), संदीप बर्मन (20) और खिताैला के ग्राम दरौलीकला निवासी सरिता बर्मन (37) शामिल है।


पुलिस नियंत्रण कक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने बताया कि दरौली कला निवासी रामदास राठौर की पत्नी लक्ष्मीबाई राठौर (50) जन्म से मूक-बधिर थीं। दो अक्टूबर को रामदास और उनका बेटा संजय काम पर चले गए। घर में लक्ष्मीबाई अकेली थीं। घर में घुसे और उनके हाथ-पैर बांध दिए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने चेहरे और कनपटी पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

साजिश में शामिल थी पत्नी की बड़ी बहन

जांच में सामने आया कि दरौली कला निवासी सरिता बर्मन को जानकारी थी कि लक्ष्मीबाई घर में अकेली रहती हैं। वह उसके पड़ोस में रहती थी। सरिता ने अपने बहन के पति संदीप बर्मन के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

महिला के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया

कटनी जिले के कैमोर निवासी सुनील बर्मन एवं एक अन्य संदीप बर्मन को इसमें शामिल किया। सरिता के इशारे पर दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

चार मोबाइल, बाइक और जेवर जब्त

पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, चार मोबाइल, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट और चांदी की चेन जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 17 ट्रेनों के रूट में बदलाव: भोपाल से गुजरने वाली गाड़ियां 15 अक्टूबर तक बदले मार्ग से चलेंगी, बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग का असर