• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में 1875 में ब्रिटिश सेना के अधिकारी ने किया था स्नूकर का आविष्कार, ऐसे पड़ा नाम

सात रंगों की गेंदों के अलग-अलग अंक, फाउल होने पर विपक्षी खिलाड़ी को कम से कम चार अंक का लाभ मिलता है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 11:47:01 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 11:47:01 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में 1875 में ब्रिटिश सेना के अधिकारी ने किया था स्नूकर का आविष्कार, ऐसे पड़ा नाम
स्नूकर खेल की शुरुआत का इतिहास मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से जुड़ा है। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. सर नेविल चेम्बरलेन को जाता है शुरुआत का श्रेय
  2. उस समय शहर कहलाता था जुब्बुलपोर
  3. बारिश में ऑफिसर्स मेस में आया था विचार

नईदुनिया डिजिटल डेस्‍क, जबलपुर। आज दुनिया भर में लोकप्रिय स्नूकर खेल की शुरुआत का इतिहास मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से जुड़ा है।

ब्रिटिश युवा अधिकारी ने आविष्कार किया था

वर्ष 1875 में ब्रिटिश शासन के दौरान तत्कालीन जुब्बुलपोर में ब्रिटिश सेना के एक युवा अधिकारी सर नेविल चेम्बरलेन ने इस खेल का आविष्कार किया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान

दिलचस्प बात यह है कि बिलियर्ड्स और ब्लैक पूल जैसे लोकप्रिय खेलों में नया रोमांच जोड़ने की कोशिश से स्नूकर का जन्म हुआ। आज यह खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है।

अधिकारी इनडोर खेलों में समय बिताते थे

दरअसल, ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों के ऑफिसर्स मेस में बिलियर्ड्स और ब्लैक पूल काफी लोकप्रिय थे। मानसून के दौरान जब बारिश के कारण बाहरी खेल गतिविधियां मुश्किल हो जाती थीं, तब अधिकारी इनडोर खेलों में समय बिताते थे।

पुराने स्वरूप में बदलाव कर एक नया खेल

इसी दौरान चेम्बरलेन ने बिलियर्ड्स के पुराने स्वरूप में बदलाव कर एक नया खेल तैयार करने का प्रयोग किया। उन्होंने टेबल पर मौजूद 15 लाल और एक काली गेंद के साथ अन्य रंगों की गेंदें भी शामिल कर दीं।

ऐसे पड़ा स्नूकर नाम

इस खेल का नाम भी काफी रोचक तरीके से पड़ा। ब्रिटिश सैन्य अकादमी रॉयल मिलिट्री अकादमी, वूलविच में प्रथम वर्ष के नए कैडेट्स को बोलचाल में स्नूकर कहा जाता था। बताया जाता है कि एक दिन खेल के दौरान एक खिलाड़ी आसान शॉट चूक गया। इस पर चेम्बरलेन ने मजाक में उसे स्नूकर कह दिया। इसके बाद नए खेल का नाम ही स्नूकर पड़ गया।

गेंदों के अंक और खेलने का तरीका

स्नूकर में सफेद गेंद से निशाना लगाकर पहले लाल गेंद को पॉकेट में डाला जाता है। इसके बाद खिलाड़ी को एक रंगीन गेंद डालनी होती है। लाल गेंद का एक, पीली का दो, हरी का तीन, भूरी का चार, नीली का पांच, गुलाबी का छह और काली गेंद का सात अंक होता है।


लाल गेंद वापस नहीं आती

जब तक लाल गेंदें टेबल पर रहती हैं, रंगीन गेंद पॉकेट में डालने के बाद वापस निर्धारित स्थान पर रख दी जाती है, जबकि लाल गेंद वापस नहीं आती। सभी 15 लाल गेंदें पॉकेट में जाने के बाद बची छह रंगीन गेंदों को बढ़ते अंक क्रम में पॉकेट किया जाता है।

अधिक अंक पाने वाला खिलाड़ी विजेता

सबसे अधिक अंक पाने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। गलत गेंद को छूने या सफेद गेंद पॉकेट में डालने पर फाउल होता है और विपक्षी खिलाड़ी को कम से कम चार अंक या संबंधित गेंद के अंकों के बराबर पेनल्टी मिलती है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों में बर्फबारी से लुढ़क रहा पारा, जबलपुर में पहली बार 12.8 डिग्री पर आया, संभाग के जिलों में ठंड बढ़ी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।