• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

पहाड़ों में बर्फबारी से जबलपुर की हवा में ठंडक, दिन में धूप से गर्माहट और रात ठंडी

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। हालांकि जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में फिलहाल कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:47:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:47:13 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पहाड़ों में बर्फबारी से जबलपुर की हवा में ठंडक, दिन में धूप से गर्माहट और रात ठंडी
महानद्दा से मदन महल फ्लाई ओवर की ओर जाते लोग। नईदुनिया

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना
  2. रात का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
  3. जबलपुर व आस-पास केे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पहाड़ों से आ रही उत्तरी ठंडी हवा से जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में भी लगातार ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह सबसे सर्द सुबह के रूप में दर्ज हुई। रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहले पखवाड़े में अब ठंड ने असर दिखाना शुरू

नवंबर माह के पहले पखवाड़े में अब ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके ठंड की चपेट में आ रहे हैं।

दिन में धूप के कारण हल्की गर्माहट रही

दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जिससे दिन में धूप के कारण हल्की गर्माहट रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

तीन दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा निम्न दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। हालांकि इसका जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में फिलहाल कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।


आस-पास केे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 नवंबर तक जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा सहित आस-पास केे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदलने के आसार हैं। जबलपुर संभाग में फिलहाल सुबह और रात को ठंड का असर बढ़ा रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ठंड बढ़ी, गर्म कपड़ों का सहारा

वर्तमान में सुबह और रात में तेज ठंड महसूस हो रही है। ठंड से बचने लोग गर्म कपडों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी की मौसम इसी तरह बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी हो गया है और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा सिहाराने लगी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नई पहल, अब बिजलीघर में तैनाती से पहले कंट्रोल रूम का मिलेगा वास्तविक अनुभव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।