• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में 19 सितंबर को बिजली दफ्तरों में लगेंगे सोलर कनेक्शन शिविर, इन सुविधाओं का लें लाभ

उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और मोबाइल एप का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी दिया जाएगा।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 08:13:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 08:13:05 PM (IST)
जबलपुर में 19 सितंबर को बिजली दफ्तरों में लगेंगे सोलर कनेक्शन शिविर, इन सुविधाओं का लें लाभ
समस्याओं का यथासंभव तत्काल समाधान किया जाएगा। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. लंबित प्रकरणों का मौके पर होगा निराकरण
  2. बैंक प्रतिनिधि-अधिकृत वेंडर देंगे जानकारी
  3. दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और उपभोक्ताओं की सोलर रूफटाप से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को शहर के प्रत्येक संभागीय कार्यालय, उप संभागीय कार्यालय और वितरण केंद्र में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होंगे।

लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण

शिविर में सोलर रूफटाप योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने के साथ नेट मीटर स्थापना, मीटर परिवर्तन एवं परीक्षण, कमीशनिंग सहित अन्य समस्याओं का यथासंभव तत्काल समाधान किया जाएगा।

बैंक प्रतिनिधि बताएंगे ऋण सुविधा

शिविर में बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहकर सोलर रूफटॉप लगाने के लिए उपलब्ध ऋण सुविधा की जानकारी देंगे। अधिकृत वेंडरों द्वारा सोलर पैनल, स्थापना प्रक्रिया और योजना से संबंधित अन्य तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।

11,159 घरेलू-कामर्शियल उपभोक्ताओं ने लगाया सोलर

जबलपुर शहर में योजना के तहत अब तक 11,159 निम्नदाब घरेलू एवं कामर्शियल उपभोक्ताओं तथा 96 उच्चदाब उपभोक्ताओं ने सोलर रूफटॉप का लाभ लिया है। इन उपभोक्ताओं के यहां कुल 64,041.75 किलोवॉट क्षमता के सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।


प्रतिमाह अनुमानित 76.84 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन

विभाग के अनुसार इन संयंत्रों से प्रतिमाह अनुमानित 76.84 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसमें से करीब 42.04 लाख यूनिट का उपभोक्ता स्वयं उपयोग कर रहे हैं, जबकि बची हुई 34.80 लाख यूनिट बिजली ग्रिड में एक्सपोर्ट की जा रही है। इससे संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बड़ी कमी आई है और कई मामलों में बिल की राशि नगण्य रह गई है।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी लगाए सोलर

सोलर रूफटाप योजना के फायदे का उल्लेख करते हुए अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को एनर्जी चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट मिलने के बावजूद उनके सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने घरों में सोलर रूफटाप स्थापित कराया है। इससे योजना से होने वाली बचत और लाभ को प्रत्यक्ष रूप से समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मंडला के बम्हनी बंजर उप तहसील में नायब तहसीलदार के प्राइवेट बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा