• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

संस्कार कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- सनातन संस्कृति की धारा मजबूत कर रही सरकार

यात्रा का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि जहां तक नजर जाती है, वहां तक कांवड़ ही कांवड़ दिखाई दे रही हैं। इतनी विशाल कांवड़ या...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 02:01:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 02:01:01 PM (IST)
संस्कार कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- सनातन संस्कृति की धारा मजबूत कर रही सरकार
सरकार के मुखिया के रूप में संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डाॅक्टर मोहन यादव। नईुदनिया

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन
  2. जहां तक नजर जाती, वहां तक कांवड़ ही कांवड़ नजर आईं
  3. दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। सनातन संस्कृति की धारा को और मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रियों को यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी जारी

प्रदेश के देवस्थलों को उनकी गरिमा और गौरव के अनुरूप विकसित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी जारी है। संस्कारधानी जबलपुर में सोमवार को संस्कार कांवड़ यात्रा में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ा। मां नर्मदा के पवित्र जल को लेकर हजारों कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के संकल्प के साथ यात्रा पर निकले।


भक्तों के साथ कांवड़ के रूप में समाहित आराधना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्री अपनी भक्ति, साधना और संकल्प के बल पर मां नर्मदा का जल लेकर निकले हैं। मां नर्मदा भी अपने जल के साथ शिव-शक्ति की आराधना के इस संकल्प को पूरा कराने के लिए अपने भक्तों के साथ कांवड़ के रूप में समाहित हैं। सावन के पावन महीने में मां नर्मदा की नगरी संस्कारधानी जबलपुर से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए यह यात्रा निकली है।

दादा गुरु के साथ मुख्यमंत्री ने उठाई कांवड़

मुख्यमंत्री डाॅक्टर मोहन यादव सरकार के मुखिया के रूप में संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य दादा गुरु के साथ कुछ दूरी तक कांवड़ उठाई और कांवड़ यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी इस अवसर पर उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने दादा गुरु सहित संतों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी तपस्या और साधना समाज के लिए प्रेरणा है।

पवित्रता के मार्ग पर चलकर परमात्मा तक पहुंचने की प्रेरणा देता है संत

उन्होंने कहा कि संतों का जीवन केवल सांसारिक सुखों के लिए नहीं, बल्कि पवित्रता के मार्ग पर चलते हुए परमात्मा तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। दादा गुरु ने अपने जीवन में तप और साधना का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अद्भुत है। उनके संकल्प और आशीर्वाद से सभी के जीवन में मंगल हो, यही प्रार्थना है।

भारत की सांस्कृतिक जड़ों में सनातन संस्कृति की मजबूत उपस्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक जड़ों में सनातन संस्कृति की मजबूत उपस्थिति है। हमारे देवस्थान आत्म-अनुशासन और जीवन में उन्नति की प्रेरणा देते हैं। इनसे घर-घर सकारात्मकता, उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण बनता है तथा जीवन की चुनौतियों से पार पाने के लिए परमात्मा का आशीर्वाद लेने की प्रेरणा मिलती है।

नर्मदा के हर कंकर में शंकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संबंध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से रहा है, लेकिन बाबा महादेव कण-कण में विद्यमान हैं। विशेष रूप से मां नर्मदा के बारे में कहा जाता है कि नर्मदा के हर कंकर में शंकर दिखाई देते हैं।

मां नर्मदा की कृपा से ही भक्त उनकी पवित्र धारा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए इस पावन यात्रा पर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों, जबलपुर वासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को संस्कार कांवड़ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर यह अतिथि रहे उपस्थित

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील तिवारी इंदु, विधायक डॉक्टर अभिलाष पाण्डेय, विधायक नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी, सोनू बचवानी एवं रंजीत पटेल, कांवड़ यात्रा के संयोजक शिव यादव भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बरगी बांध में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर, 417 मीटर तक पहुंचा; सप्‍ताह भर में खुल सकते हैं गेट