• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एआई से समझ विकसित करेंगे विद्यार्थी, जबलपुर में नवमीं से 12वीं तक के लिए 20 घंटे का विशेष माड्यूल तैयार

इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग यानी किसी समस्या को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर उसका समाधान तलाशने की प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा।

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:29:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:29:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एआई से समझ विकसित करेंगे विद्यार्थी, जबलपुर में नवमीं से 12वीं तक के लिए 20 घंटे का विशेष माड्यूल तैयार
उच्‍च शिक्षा व करियर के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. सीबीएसई और एनसीईआरटी की पहल
  2. गतिविधियों के माध्यम से सीखेंगे बारीकियां
  3. समझ विकसित करने के लिए कवायद

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बदलती तकनीक के दौर में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

एआई की समझ विकसित करने के लिए नई शैक्षणिक पहल

इसी दिशा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की समझ विकसित करने के लिए नई शैक्षणिक पहल की है। इसके तहत कक्षा नवमीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 20 घंटे का विशेष गतिविधि आधारित मॉड्यूल तैयार किया गया है।

समाधान और रचनात्मक सोच को विकसित करने पर ध्यान

विद्यार्थियों को एआई की कार्यप्रणाली समझाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, समस्या समाधान और रचनात्मक सोच को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए एनसीईआरटी ने यह माड्यूल तैयार किया है।


प्रयोगों के माध्यम से तकनीक समझेंगे

इसे आईआईटी मद्रास, आईआईटी जोधपुर और एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने मिलकर विकसित किया है। माड्यूल की खासियत यह है कि इसमें विद्यार्थियों को केवल एआई के सिद्धांतों की जानकारी नहीं दी जाएगी, बल्कि विभिन्न गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से तकनीक को समझने का अवसर भी मिलेगा।

गतिविधियों से समझेंगे तकनीक का इस्तेमाल

छात्र किसी समस्या का विश्लेषण करना, उसके समाधान के अलग-अलग तरीके खोजना और तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचना सीख सकेंगे। एआई से जुड़े विषयों को भी इसी प्रक्रिया के साथ जोड़ा गया है, ताकि विद्यार्थी तकनीक के उपयोग और उसकी सीमाओं को समझ सकें।

बनानी होगी क्यूरियस नोटबुक

माड्यूल के तहत विद्यार्थियों को अपनी गतिविधियों और सीखने के अनुभवों का रिकार्ड रखने के लिए क्यूरियस नोटबुक तैयार करनी होगी। इसमें वे विभिन्न अभ्यास, सवाल, अवलोकन और अपने निष्कर्ष दर्ज करेंगे। इससे उनकी सीखने की प्रक्रिया का मूल्यांकन भी किया जा सकेगा।

विद्यार्थियों को एआई की अवधारणाएं समझा सकेंगे

खास बात यह है कि जिन स्कूलों में कम्प्यूटर और इंटरनेट की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी इस पाठ्यक्रम को संचालित किया जा सकेगा। शिक्षक पेपर आधारित गतिविधियों और समूह चर्चा के माध्यम से अनप्लग मोड में विद्यार्थियों को एआई की अवधारणाएं समझा सकेंगे।

छोटी कक्षाओं के लिए भी नई व्यवस्था

सीबीएसई ने इस वर्ष कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भी कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई से संबंधित नया पाठ्यक्रम लागू करने की पहल की है। इसका उद्देश्य शुरुआती कक्षाओं से ही बच्चों में तार्किक सोच और तकनीकी समझ विकसित करना है।

करियर के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उच्च कक्षाओं के लिए तैयार 20 घंटे का मॉड्यूल विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीक आधारित शिक्षा और करियर के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर वर्षा चौहान के अनुसार पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल को मजबूत करना है। इसके साथ ही वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- MP में लिफ्ट के लिए नया कानून; रजिस्ट्रेशन और थर्ड पार्टी बीमा जरूरी, ऑडिट भी होगा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।