पहली बार नवंबर में होगी जबलपुर में वेटरनरी यूजी की खाली सीट भरने स्पाॅट काउंसलिंग
पहले से आनलाइन पंजीयन करा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। नए पंजीकृत अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल और आवेदन फार्म की जानकारी में संशोधन भी कर सकेंगे
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 02:47:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 02:47:43 PM (IST)
HighLights
- 23 से 25 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन में संशोधन का मौका
- 26 नवंबर को जबलपुर में ऑफलाइन काउंसलिंग, मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचें
- यह स्थल साउथ सिविल लाइंस में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (एनडीवीएसयू) ने पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की स्पाट काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे
26 नवंबर को जबलपुर वेटरनरी कालेज जबलपुर में ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। नए अभ्यर्थियों के लिए 23 से 25 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर रहेगा।
खाली सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा
बीवीएससी एवं एएच तथा बीएफएससी पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को 26 नवंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित होकर ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करानी होगी और मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
आवंटन, शुल्क भुगतान और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी
दोपहर दो बजे से सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग का आयोजन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर के आडिटोरियम में होगा। यह स्थल साउथ सिविल लाइंस में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है।
प्रवेश के प्रमुख नियम
- बीवीएससी एवं एएच में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2026 की निर्धारित कटऑफ उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
- बीएफएससी में पहले नीट मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।
- सीटें खाली रहने पर सीयूईटी 2026 की मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा।
- सीयूईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन की जरूरत नहीं होगी
- पहले से प्रवेशित अभ्यर्थियों को पेमेंट सीट से फ्री सीट पर बदलाव मेरिट के आधार पर मिलेगा।
- फ्री से फ्री या पेमेंट से पेमेंट सीट में कॉलेज बदलने की अनुमति नहीं होगी।
- बीएफएससी से बीवीएससी एवं एएच पाठ्यक्रम में बदलाव भी मेरिट के आधार पर ही होगा।
- ऑनलाइन पंजीयन- 23 से 25 नवंबर
- आवेदन में संशोधन- 25 नवंबर तक
- दस्तावेज सत्यापन व उपस्थिति
- 26 नवंबर, सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे
यह भी पढ़ें- जबलपुर में 10 साल बाद तय कैलेंडर में होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं, 2 दिसंबर से शुरू होंगे पेपर