• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के मेडिकल काॅलेज में स्टेंड संचालक ने दंपती को बेल्ट से मारा, वायरल वीडियो से हड़कंप

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज आने वाले मरीज व उनके स्वजन के साथ वाहन स्टैंड संचालकों द्वारा मारपीट और कथित अभद्रता के मामले लगातार बढ़ते ही जा ...और पढ़ें

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 04:17:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 04:17:39 PM (IST)
जबलपुर के मेडिकल काॅलेज में स्टेंड संचालक ने दंपती को बेल्ट से मारा, वायरल वीडियो से हड़कंप
महिला और उसके पति के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं पार्किंग कर्मचारी। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. महिला का पति उपचार के लिए आया था
  2. स्टेंड संचालकों की गुंडागर्दी फिर उजागर हुई
  3. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। संस्‍कारधानी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज में मारपीट और कथित अभद्रता के मामले बढ़ गए हैं। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है।

अभद्रता करता वाहन स्टैंड संचालक दिखाई दे रहा है

वीडियो में एक महिला और उसके पति के साथ अभद्रता करते वाहन स्टैंड संचालक दिखाई पड़ रहे हैं। यही नहीं स्टैंड संचालकों ने इन्हें बेल्ट से मारने का भी प्रयास किया।

कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया

पीड़ित महिला का पति मेडिकल काॅलेज अस्पताल में उपचार के लिए आया था। महिला जब अस्पताल आई, तो वाहन स्टैंड के कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बदसलूकी और मारपीट

विवाद बढ़ने पर स्टैंड संचालकों और कर्मचारियों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने आरोप लगाया कि उन पर बेल्ट से हमला करने का प्रयास किया गया।

कथित तौर पर गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है

यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ पार्किंग कर्मचारी महिला और उसके पति के साथ अभद्रता करते और बेल्ट से मारने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है।

लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने पुलिस से वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।


यह भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड: ठेकेदार सिद्धार्थ सिंह को हाई कोर्ट से राहत नहीं, लाइसेंस निरस्तीकरण के खिलाफ याचिका निरस्त