
Jabalpur News : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर कहा कि कांग्रेसी वो लोग हैं जो बहनों को आइटम कहते थे। शुक्र है उन्हें शिवराज की लाडली बहना के बाद बहनों की चिंता आई। देश में 70 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस ने कभी महिलाओं को चिंता नहीं की। दर्शन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है हकीकत में काम सिर्फ भाजपा की शिवराज सिंह चौहान कर रही है। उनके राज में प्रदेश का किसान खुश भी है। वे रानीताल में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
Jabalpur News : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी बोले- किसान भाजपा के साथ#JabalpurNews #MadhypradeshNews #StatePresidentofBJPKisanMorcha #BJPhttps://t.co/qzvrM8XoJl pic.twitter.com/QMPeT2wo5W
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 10, 2023
कांग्रेस के वादों पर बोले- दर्शन चौधरी ने कांग्रेस के नारी सम्मान योजना में बहनों को 1500 रुपये देने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को पहले इनकी याद क्यों नहीं आई। शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना लागू की जिसके बाद शुक्र है कांग्रेस को याद आई नहीं तो पहले यही लोग बहनों केा आइटम कहते थे। दर्शन चौधरी का कहना है कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने किसान हितों की योजनाओं को बंद कर दिया था जिसे शिवराज सरकार ने फिर से शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश में इन दिनों सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है सरकार ने प्रदेश में फसलों के समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोतरी की है।
Jabalpur News : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी बोले- किसान भाजपा के साथ#JabalpurNews #MadhypradeshNews #StatePresidentofBJPKisanMorcha #BJPhttps://t.co/qzvrM8XoJl pic.twitter.com/9sEzkhVaKK
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 10, 2023
कर्जमाफी के मुद्दे पर दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कर्जमाफी सिर्फ एक वादा है सरकार किसानों के हित में जो काम कर रही है। जो सुविधाएं दे रही है, उससे आने वाले दिनों में किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसीलिए सरकार कर्ज माफी से कहीं ज्यादा किसानों की लागत को कम करने की दिशा में काम कर रही है।
Jabalpur News : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी बोले- किसान भाजपा के साथ#JabalpurNews #MadhypradeshNews #StatePresidentofBJPKisanMorcha #BJPhttps://t.co/qzvrM8XoJl pic.twitter.com/Vp1gYRi2rx
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 10, 2023
गेहूं खरीदी केंद्रों में हो रही गड़बड़ी के सवाल पर दर्शन चौधरी ने कहा कि हर खरीदी केंद्र में निगरानी समिति मोर्चा की बनी हुई है कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। गेहूं खरीदी केंद्रों में किसानों के रुझान कम होने के सवाल पर दर्शन से चौधरी ने कहा अगर किसान खुले बाजार में अपनी फसल बेच रहा है यह बेहद खुशी की बात है क्योंकि किसान अब अपने मनमर्जी से फसलों को बेच रहा है। कांग्रेस केवल किसानों को सपने दिखा सकती है कांग्रेय अपने वादों पर कभी खरी नहीं उतरी है प्रदेश का किसान कांग्रेस को समझ सकता है और इसीलिए विधानसभा चुनाव में किसान बीजेपी संगठन के साथ खड़ा है। बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्रों की 170 विधानसभा सीटों पर लगातार काम कर रहा है इन सीटों पर जगह-जगह चौपाल करना किसानों के हित की योजनाओं की जानकारी देना ताकि हर किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।