
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बारिश की गतिविधियां कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार अवदाब के धीरे-धीरे कमजोर होकर सुव्यक्त निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इस दौरान बादल छाएंगे और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।
बहरहाल पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित अवदाब के कारण शनिवार को दूसरे भी सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर 12 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। इसके बाद बादल शिथिल पड़ गए। हालांकि रात में फिर बादल सक्रिय हुए और हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर अवदाब पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा पूर्व देशांतर के निकट केंद्रित रहा।
यह सीधी से लगभग 70 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, रीवा से 90 किमी दक्षिण-पूर्व, सतना से 120 किमी दक्षिण-पूर्व, प्रयागराज से 180 किमी दक्षिण तथा फतेहपुर से 250 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर से होते हुए इसके दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर, अवदाब के रूप में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
इस तरह बारिश करने वाली गतिविधियां भी धीमी पड़ जाएंगी। 28 सितंबर के बाद कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की ही संभावना है।
पिछले दो दिनों से हो रही मानसून की आखिरी बारिश से सीजन में हुई कुल बारिश का आंकड़ा 842.6 मिमी तक पहुंच गया है। जबकि गत वर्ष आज के दिन 114 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस लिहाज से इस बार बारिश का आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में 332 मिमी कम है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के तोपखाने की ताकत दोगुनी करेगी जीसीएफ, एलएफजी का नौ साल का सबसे बड़ा आर्डर