
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों के बीच चल रहे यार्ड रीमाडलिंग कार्य का असर रेल परिचालन पर पड़ेगा।
पलवल-मथुरा रेलखंड में थर्ड और फोर्थ लाइन के कनेक्शन के लिए नॉन-इंटरलाॅकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे से संबंधित दो ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
मथुरा-भूतेश्वर के बीच कार्य के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गाजियाबाद जंक्शन-मितावली-आगरा कैंट होकर जबलपुर पहुंचेगी। यह बदलाव केवल एक ट्रिप के लिए लागू रहेगा।
गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को प्रभावित रहेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित समय से 120 मिनट यानी 2 घंटे री-शिड्यूल होकर रवाना होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन समय और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।