Jabalpur News : दिल्ली से उड़ा विमान जबलपुर एयरपोर्ट में लैंड नहीं कर सका बनारस उतरा, घना कोहरे की वजह से हुई मुश्किल
खराब मौसम की वजह से सुबह दिल्ली से जबलपुर के लिए विमान में आ रहे यात्री परेशान हो गए। ...और पढ़ें
By Rajnish BajpaiEdited By: Rajnish Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Jan 2023 01:55:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jan 2023 01:55:25 PM (IST)

जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। खराब मौसम की वजह से सुबह दिल्ली से जबलपुर के लिए विमान में आ रहे यात्री परेशान हो गए। विमान दिल्ली से उड़ा जबलपुर के लिए लेकिन जबलपुर एयरपोर्ट में लैंड नहीं कर सका। एयरपोर्ट के ऊपर तीन चक्कर लगाने के बाद विमान को बनारस में लैंड करवाना पड़ा। इस वजह से यात्री बनारस में उतरे और मौसम साफ होने पर करीब पांच घंटे बाद जबलपुर में विमान ने दोबारा लैडिंग की। इस दौरान मुबंई के लिए जाने वाले यात्री भी डुमना एयरपोर्ट में परेशान हुए। उन्हें भी लगभग पांच घंटे की देरी से ही विमान लेकर मुबंई के लिए उड़ा।
जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट की दिल्ली से जबलपुर आने वाला विमान सुबह 10.15 मिनट पर दिल्ली से उड़ा। विमान को करीब 11.30 बजे जबलपुर में लैंड करना था। खराब मौसम की वजह से पायलेट को रनवे पर विजिबिल्टी नहीं मिल रही थी। एटीसी से भी लैडिंग की क्लीयरेंस नहीं मिला। ऐसे में विमान ने तीन चक्कर लगाने के बाद बनारस की तरफ रूख कर लिया। विमान में 87 पैसेंजर मौजूद थे। सभी को बनारस एयरपोर्ट पर उतारा गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब जबलपुर एयरपोर्ट के आसपास का मौसम साफ हुआ तो विमान ने बनारस से उड़ान भरी और करीब 3.40 बजे जबलपुर पहुंचा। इस दौरान स्पाइस जेट का यहीं विमान जबलपुर से मुबंई के लिए उड़ान भरता है। मुबंई जाने वाले पैसेंजर भी सुबह 11 बजे से एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। उन्हें बताया गया कि कुछ देर में विमान आने वाला है लेकिन कई घंटे बीत गए। जबलपुर बनारस से विमान आया तो मुबंई के पैसेंजर को उसमें बिठाया गया। करीब चार बजे विमान से मुबंई के लिए उड़ान भरी। बता दे ठंड अधिक होने की वजह से कई विमान एक-दो घंटे की देरी से चल रहे हैं। विमानन कंपनी का कहना है कि पैसेंजर घर से निकलते वक्त एक बार विमानन कंपनी के काल सेंटर पर विमान का शेड्यूल जरूर पता कर ले ताकि उन्हें एयरपोर्ट में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इनका कहना है
विमान कोहरा अधिक होने की वजह से जबलपुर में लैंड नहीं कर पाया था जिसे बनारस में लैंड करवाया गया। दोपहर 3.40 बजे बनारस से जबलपुर विमान पहुंचा। इसमें 87 पैसेंजर थे। इसके बाद चार बजे यही विमान मुबंई के लिए उड़ा।
पुष्पा रे, प्रतिनिधि स्पाइस जेट विमान कंपनी