
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वेटरनरी विश्वविद्यालय की यूजी सीटें भर गई हैं, लेकिन डिप्लोमा काॅलेजों की सीटें भरना मुश्किल हो रहा है। निजी डिप्लोमा काॅलेजों को मान्यता मिलने के बाद काॅलेजों और सीटों की संख्या बढ़ी है।
शासकीय डिप्लोमा काॅलेज की सीटें आसानी से भर रही हैं, जबकि नए और पुराने निजी काॅलेजों में सीटें खाली हैं। इसी वजह से डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक और काउंसलिंग कराई जा रही है। विश्वविद्यालय ने स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
एडीईटी-2026 के पात्र अभ्यर्थी तीन और चार नवंबर को विश्वविद्यालय के पोर्टल से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन चार नवंबर की रात 11:59 बजे तक होगा। पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है।
पांच नवंबर को प्रोफाइल और पंजीयन फॉर्म में संशोधन का अवसर मिलेगा। इसी दिन शेष रिक्त सीटों की जानकारी भी जारी की जाएगी। छह से नौ नवंबर तक पंजीकृत अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे।
11 नवंबर को सीट आवंटन का परिणाम घोषित होगा। स्ट्रे राउंड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को नए सिरे से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग करनी होगी। दूसरे राउंड में लाॅक किए गए विकल्पों पर इस राउंड में विचार नहीं होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी संशोधित विकल्प लॉक नहीं कर पाता है, तो सीट आवंटन के लिए दूसरे राउंड के लाॅक किए गए विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
सीवेश निरस्त करने की ऑनलाइन सुविधा 13 और 16 नवंबरट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 13 और 16 नवंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक दस्तावेज सत्यापन एवं रिपोर्टिंग केंद्र पर उपस्थित होना होगा। वहां उपस्थिति दर्ज कराने, दस्तावेज सत्यापन, शुल्क भुगतान और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
काॅलेज शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए भी कर सकेंगे। प्रवेश निरस्त करने की ऑनलाइन सुविधा 13 और 16 नवंबर को सुबह 10 से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने पूछा- एक ही बिल्डिंग में स्कूल और शराब दुकान कैसे?, नियमों के अनुरूप है