• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे थे, पकड़े गए तो पता चला कि रेल यात्रियों के चुराए हैं

दोनों आरोपित आदतन अपराधी है। पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जांच में सामने आया कि इनके विरुद्ध थाना तिलवारा, ग्वारीघाट एवं माढ़ोताल में लूट, चोरी एवं आर्म्स...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 10:46:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:46:51 PM (IST)
जबलपुर में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे थे, पकड़े गए तो पता चला कि रेल यात्रियों के चुराए हैं
चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. आरपीएफ और जीआरपी ने इटारसी छोर पर घेराबंदी कर पकड़ा
  2. चार चोरी के मोबाइल बरामद, एक आरोपित पन्ना का रहने वाला
  3. प्लेटफार्म क्रमांक चार व पांच के इटारसी छोर पर खड़े थे दो युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।

चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं

आरपीएफ और जीआरपी का दल गश्त कर रहा थी इसी दौरान सूचना मिली कि प्लेटफार्म क्रमांक चार व पांच के इटारसी छोर पर दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर दोनों एजेंसी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया

पूछताछ में दोनों ने स्टेशन व आसपास से मोबाइल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने चोरी के मोबाइल खरीदने वालों के संबंध में भी जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों में एक तिलवारा दुर्गा नगर बर्मन मोहल्ल निवासी हर्ष बर्मन (23) और पन्ना जिले के अमानगंज ग्राम बमुरहा निवासी कृष्णन दुबे (21) के रूप में हुई। तलाशी में चार मोबाइल मिले हैं।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खबर ने बताया कि दोनों आरोपित आदतन अपराधी है। पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की जांच में सामने आया कि इनके विरुद्ध थाना तिलवारा, ग्वारीघाट एवं माढ़ोताल में लूट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित पांच मामले पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- पर्यटन से जुड़कर घर को बना सकते हैं होम स्टे, जबलपुर में 20 सितंबर को लगेगा पंजीयन शिविर